Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पहले वनडे में क्यों बांधी काली पट्टी? BCCI ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 02:31 PM (IST)

    भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआज आज से कोलंबो में हो रही है। इस मैच में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपनी बाजुओं पर काली पट्टी ब ...और पढ़ें

    टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहले वनडे में बांधी काली पट्टी
    टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहले वनडे में बांधी काली पट्टी

    HighLights

    1. IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज से आगाज
    2. IND vs SL: टीम इंडिया पहले वनडे में काली पट्टी बांधकर उतरी है
    3. IND vs SL: बीसीसीआई ने पोस्ट कर इसके पीछे की वजह बताई है

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस के लिए आए तो उनके बाजु पर काली पट्टी बांधे हुए थे। टीम इंडिया ने ये फैसला अपने पूर्व कोच और बल्लेबाज अंशुमन गायकवाड़ के निधन के कारण लिया है।

    अंशुमन का बुधवार रात को निधन हो गया था। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। बीसीसीआई ने उनकी मदद की और ईलाज के लिए पैसा भी दिया लेकिन अंशुमन की जान नहीं बच सकी।

    बीसीसीआई ने किया एलान

    बीसीसीआई ने बताया कि पहले वनडे में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर अंशुमन को श्रृद्धांजलि दे रहे हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बात करते हुए लिखा, "टीम इंडिया आज अपने पूर्व कोच और कप्तान अंशुमन गायकवाड़ की याद में अपने बाजुओं पर काली बट्टी बांधकर उतरी है। अंशुमन का बुधवार को निधन हो गया था।"

    अंशुमन अक्तूबर 1997 से सितंबर 1999 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे। साल 2000 में कपिल देव के इस्तीफा देने के बाद वह दोबारा टीम इंडिया के कोच बने थे।

    ऐसा रहा करियर

    गायकवाड़ ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले। इन 40 मैचों में उन्होंने 1985 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 30.07 का रहा। उनके बल्ले से टेस्ट में दो शतक भी निकले। भारत के लिए 15 वनडे मैचों में गायकवाड़ ने 269 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। दाएं हाथ के बल्लेबाज गायकवाड़ ने 206 फर्स्ट क्लास मैचों में 12,136 रन बनाए हैं जिसमें 34 शतक शामिल हैं। लिस्ट-ए में उन्होंने 55 मैचों में 1601 रन अपना खाते में जोड़े।

    खबरें और भी