विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Sl: शुभमन गिल की दमदार पारी, श्रीलंका के खिलाफ जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Updated: Sun, 15 Jan 2023 04:04 PM (IST)

दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल ने पहला शतक लगाया था। तब उस शतक की वैल्यू कम आंकी गई थी लेकिन रविवार को श्रीलंका के खिलाफ आए शतक को विशेषज्ञों ने बेहतरीन पारी की श्रेणी में रखा।

शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा शतक। फोटो- AP
शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा शतक। फोटो- AP

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने शतक जमाया। शुभमन गिल ने 89 गेंद पर शतक पूरा किया। शुभमन के वनडे करियर का यह दूसरा शतक है। पहला शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था।

दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल ने पहला शतक लगाया था। तब उस शतक की वैल्यू कम आंकी गई थी, लेकिन रविवार को श्रीलंका के खिलाफ जड़ने के बाद क्रिकेट विशेषज्ञों ने इसे बेहतरीन पारी की श्रेणी में रखा।

शुभमन ने वनडे करियर का जड़ा दूसरा शतक

श्रीलंका की शानदार बॉलिंग अटैक के खिलाफ शुभमन ने सूझबूझ के साथ बैटिंग करते हुए अपनी क्लास का परिचय दिया। शुभमन गिल ने 89 गेंद पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 112.36 का रहा। शुभमन ने इससे पहले 52 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

पहले विकेट के लिए की शानदार साझेदारी

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। शुभमन गिल ने कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। शुभमन गिल 97 गेंद पर 116 रन बनाकर आउट हुए। 

बता दें कि तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है। पहला मैच भारत ने 67 रन से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी थी। भारत श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करने को देखेगा।