Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suryakumar Yadav: सूर्या ने जड़ा भारत के लिए साल 2023 का पहला शतक, देखें 10 सालों के रिकॉर्ड की पूरी लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 09:44 PM (IST)

    Suryakumar Yadav Century टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने टी-20 करियर का तीसरा शतक ज ...और पढ़ें

    Suryakumar Yadav Century IND vs SL 3rd T20 (photo-design)
    Suryakumar Yadav Century IND vs SL 3rd T20 (photo-design)

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Suryakumar Yadav Century। श्रीलंका (IND vs SL 3rd T20) के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने टी-20 करियर का तीसरा शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। साल 2023 की शुरुआत में सूर्या के बल्ले से शतक निकला और उन्होंने खास रिकॉर्ड हासिल किया। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं साल की शुरुआत में किन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार शतक जड़कर नए साल की शुरुआत बेमिसाल तरीके से की।

    साल 2023 की शुरुआत में भारत की तरफ से सूर्या ने जड़ा शतक

    दरअसल, भारत और श्रीलंका (IND vs SL 3rd T20) के बीच टी-20 सीरीज के निर्णायक मैच में सूर्या (Suryakumar Yadav) ने 51 गेंदों पर 219.61 के शानदार स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी तूफानी पारी के चलते भारत ने विकेट के नुकसान पर रन बनाए।

    बता दें कि सूर्या ने साल 2023 की शुरुआत में भारत की तरफ से शतक जड़ा। इसके साथ ही वो भारत की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 45 गेंदों पर शतक जड़ा। इस दौरान सूर्या ने केएल राहुल (KL Rahul) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में 46 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ा था।

    अब तक साल की शुरुआत में किस भारतीय ने जड़ा है शतक?

    1. साल 2022- ऋषभ पंत 

    बता दें कि  साल 2022 की शुरुआत में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गए टेस्ट सीरीज में दमदार शतक जड़ा था।

    खबरें और भी

    2. साल 2021- रोहित शर्मा

    साल 2021 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में दमदार शतक जड़कर साल की शुरुआत शानदार तरीके से की थी।

    3. साल 2020- रोहित शर्मा

    साल 2020 की शुरुआत में भी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शतक जड़ा था।

    4. साल 2019- चेतेश्वर पुजारा

    साल 2019 की शुरुआत में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक जड़ा था।

    5. साल 2018- विराट कोहली

    साल 2018 की शुरुआत में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में शतक जड़ा था।

    6. साल 2017- विराट कोहली

    साल 2017 की शुरुआत में विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा था।

    7. साल 2016- रोहित शर्मा

    साल 2016 की शुरुआत में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा था।

    8. साल 2015- केएल राहुल

    साल 2015 की शुरुआत में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक जड़ा।

    9. साल 2014- विराट कोहली

    साल 2014 की शुरुआत में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा था।

    10. साल 2013- विराट कोहली

    साल 2013 की शुरुआत में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक जड़ा था।

    11. साल 2012- विराट कोहली

    साल 2012 की शुरुआत में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार शतक जड़ा था।

    यह भी पढ़िए:

    IND vs SL 3rd T20: टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने सूर्या, केएल राहुल को छोड़ा पीछे