IND vs SL: 600वां टेस्ट, 38 कप्तान और 300 से ज्यादा खिलाड़ी; जानिए टीम इंडिया का पूरा सफर
India 600th Test: 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। ...और पढ़ें

600वां टेस्ट खेलेगी भारतीय टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका (IND vs SL Test 2026) पहुंच चुकी है। सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। इससे पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल (गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम) में खेला जाएगा। भारतीय टेस्ट इतिहास में यह मैच खास है। भारतीय टीम का यह 600वां टेस्ट (India 600th Test) मैच है।
94 साल, अनगिनत यादें
टीम इंडिया ने सीके नायडू की कप्तानी में 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 158 रन से जीता था। इन 94 सालों में भारतीय टीम अब तक 180 से ज्यादा सीरीज और 599 टेस्ट खेल चुकी है। इस दौरान 38 कप्तान और 300 से ज्यादा खिलाड़ी एक्शन में नजर आए।
भारतीय टीम ने अब तक 599 टेस्ट में 186 जीते हैं। 188 में टीम को शिकस्त मिली है। 1 मैच टाई और 224 बेनतीजा रहे हैं। इंडिया तीसरी सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीम है। टीम इंडिया की ओर से आखिरी टेस्ट डेब्यू मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया था।
सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीम
- इंग्लैंड: 1097
- ऑस्ट्रेलिया: 882
- भारत: 599
- वेस्टइंडीज: 596
- न्यूजीलैंड: 487
भारत के टेस्ट कप्तानों की लिस्ट
- सीके नायडू (1932-1934) - 4
- विजयनगरम के महाराजकुमार (1936-1936) - 3
- पटौदी के नवाब (1946-1946) - 3
- लाला अमरनाथ (1947-1952) - 15
- विजय हजारे (1951-1953) - 14
- वीनू मांकड़ (1955-1959) - 6
- गुलाम अहमद (1955-1959) - 3
- पोली उमरीगर (1955-1958) - 8
- हेमू अधिकारी (1959-1959) - 1
- दत्ता गायकवाड़ (1959-1959) - 4
- पंकज रॉय (1959-1959) - 1
- जीएस रामचंद (1959-1960) - 5
- नारी कॉन्ट्रैक्टर (1960-1962) - 12
- मंसूर अली खान पटौदी (1962-1975) - 40
- चंदू बोर्डे (1967-1967) - 1
- अजीत वाडेकर (1971-1974) - 16
- एस वेंकटराघवन (1974-1979) - 5
- सुनील गावस्कर (1976-1985) - 47
- बिशन बेदी (1976-1978) - 22
- गुंडप्पा विश्वनाथ (1980-1980) - 2
- कपिल देव (1983-1987) - 34
- दिलीप वेंगसरकर (1987-1989)-10
- रवि शास्त्री (1988-1988) - 1
- क्रिस श्रीकांत (1989-1989) - 4
- मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990-1999) - 47
- सचिन तेंदुलकर (1996-2000) - 25
- सौरव गांगुली (2000-2005) - 49
- राहुल द्रविड़ (2003-2007) - 25
- वीरेंद्र सहवाग (2005-2012) - 4
- अनिल कुंबले (2007-2008) - 14
- एमएस धोनी (2008-2014) - 60
- विराट कोहली (2014-2022) - 68
- अजिंक्य रहाणे (2017-2021) - 6
- केएल राहुल (2022-2022) - 3
- रोहित शर्मा (2022-2024) - 24
- जसप्रीत बुमराह (2022-2025) - 3
- शुभमन गिल (2025-2026) - 9
- ऋषभ पंत (2025-2025) - 1
यह भी पढ़ें- IND vs SL Test: शुभमन गिल की सेना में 4 नेट बॉलर्स की एंट्री, 7 अगस्त से अभ्यास मैच में पसीना बहाएगी टीम इंडिया