IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट के इस हरकत से नाराज हुई टीम इंडिया, टेस्ट सीरीज से ठीक पहले फंसा नया पेंच
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम अभ्यास मैच खेलेगी, लेकिन पिच पर घास देखकर टीम मैनेजमेंट नाराज हो गया। ...और पढ़ें

गौतम गंभीर-शुभमन गिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए ये प्रैक्टिस मैच महत्वपूर्ण है क्योंकि खिलाड़ी खुद को वहां की परिस्थितियों को भांप पाएंगे। प्रैक्टिस मैच शुक्रवार से खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए पिच को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई, जिससे भारतीय टीम मैनेजमेंट खुश नहीं था।
अभ्यास मैच के लिए पिच पर घास थी, जिसको देखकर टीम मैनेजमेंट नाराज था। दरअसल, श्रीलंका में अक्सर पिच से स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस बार भी ऐसा होने की उम्मीद है लेकिन पिच पर घास छोड़ दिया गया, जिससे टीम प्रबंधन नाराज हो गया। हालांकि, पिच क्यूरेटर का इसके बाद जवाब सामने आया। उनका कहना है कि विकेट अच्छा है और ये बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों के लिए मददगार साबित होगा।
अभ्यास मैच के लिए क्यूरेटर ने पिच पर छोड़ी घास
रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम मैनेजमेंट ने, जब पिच पर घास देखी, तो इससे खुश नहीं थे। इसको लेकर रेवस्पोर्ट्ज नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) के एक अधिकारी ए. फ्रेंके ने बात की। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम का कहना था कि पिच पर बहुत घास है। हालांकि, हम ऐसा ही रखते हैं क्योंकि ये तीन दिन का गेम है। आप बिना घास वाला विकेट नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा वे पिच से खुश थे। हमने जो विकेट दिया है, वो अच्छा है। मैं ये नहीं कह सकता कि ये किसी टीम के लिए फायदेमंद होगा या नहीं। ये इस बात पर निर्भर करेगा कि वे कैसे खेलते हैं।"
फ्रेंके ने आगे कहा, "श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से मैच के लिए थोड़ी घास मांगी गई थी। इस वजह से हम इसे ऐसा ही रखेंगे। हो सकता है बाद में हालात बदल जाएं। आमतौर पर एनसीसी का विकेट बैटिंग के लिए अच्छा होता है। हमें ये उम्मीद है कि यहां पर बड़े स्कोर बनेंगे। भारतीय बल्लेबाज गाले जाने से पहले यहां पर अच्छी प्रैक्टिस कर सकते हैं।"
खबरें और भी
इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट सीरीज
7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच टीम इंडिया कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम गाले जाएगी, जहां पर 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।