Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL Pitch Report: बैटिंग और बॉलिंग की मददगार रहती है पल्लेकेले की पिच, टॉस निभाएगा अहम रोल

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 07:00 AM (IST)

    भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई पल्लेकेले में खेला जाएगा। टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक नई शुरुआ ...और पढ़ें

    भारत और श्रीलंका पिच रिपोर्ट, फाइल फोटो
    भारत और श्रीलंका पिच रिपोर्ट, फाइल फोटो

    HighLights

    1. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 पल्लेकेले में
    2. बल्लेबाजों और गेंदबाजों की मददगार रही है पल्लेकेले की पिच
    3. जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम 27 जुलाई से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पल्लेकेले में पहला टी20I मैच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। इस सीरीज से भारतीय क्रिकेट में हेड कोच गौतम गंभीर युग की शुरुआत होगी।

    भारत और श्रीलंका के बीच टी20 में हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 19 मैच जीते हैं। इसके अलावा टीम को 9 मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है।

    IND vs SL पिच रिपोर्ट

    जहां तक पल्लेकेले की पिच की बात है तो यहां की पिच बल्लेबजों और गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। इस मैदान पर नई गेंद से गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। हालांकि, जैसे ही गेंद पुरानी होने लगती है यहां शॉट खेलना आसान हो जाता है। मैच बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजों के पक्ष में चली जाती है।

    बॉलिंग और बैंटिंग के लिए मददगार

    खास तौर से शाम के मैच में दूसरी पारी में बैटिंग करना काफी आसान हो जाता है। यही कारण है कि इस पिच पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों में खिलाड़ियों को मदद मिलती है। वहीं, बात करें टॉस की तो इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम की पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: टी20 सीरीज से एक दिन पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती हुआ स्‍टार खिलाड़ी; सीरीज से बाहर होने का खतरा!

    भारत का टी20 स्‍क्वॉड

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्‍मद सिराज।

    यह भी पढे़ं- Suryakumar Yadav Press Conference: हार्दिक पांड्या की क्‍या भूमिका होगी? कौन सा खिलाड़ी साबित होगा X फैक्‍टर; नए कप्‍तान ने किए चौंकाने वाले खुलासे