IND vs SL: शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटरों के मुंह रह गए खुले-Video
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक अविश्वसनीय कैच लपककर सबको हैरान कर दिया। गिल ने कामिडू मेंडिस का मुश्किल कैच पकड़कर टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।
-1786948423755_m.webp)
शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
HighLights
शुभमन गिल ने गॉल टेस्ट में अविश्वसनीय डाइविंग कैच पकड़ा
कामिडू मेंडिस का विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी को झटका दिया
गिल के हैरतअंगेज कैच की कमेंटेटरों और खिलाड़ियों ने तारीफ की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम हावी दिख रही है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने पहले सेशन तक श्रीलंकाई बल्लेबाजी ने घुटने टेक दिए। इसमें कप्तान शुभमन गिल का अहम योगदान रहा। सिर्फ कप्तानी से नहीं बल्कि फील्डिंग से भी।
गिल ने श्रीलंका का पहली पारी के दौरान ऐसा कैच पकड़ा है कि हर कोई हैरान रह गया। श्रीलंकाई टीम तो हैरान-परेशान रही, लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी भी हैरत में आ गए। कमेंट्री कर रहे दिग्गज भी गिल के इस कैच की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।
गिल ने किया हैरान
बात है 17वें ओवर की। कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर सामने थे कामिडू मेंडिस। मेंडिस ने हल्की सी चहल कदमी की और शॉर्ट कवर्स पर खड़े गिल के पास से गेंद को निकालने की कोशिश की, लेकिन गिल बेहद चौकस थे। उन्होंने अपने बाईं तरफ डाइव मार गेंद को लपक लिया। ये कैच इसलिए शानदार रहा क्योंकि गेंद काफी लो थी। जब गिल ने गेंद को लपका तो ये मानिए कि वह जमीन से लगने ही वाली थी तभी गिल के हाथों ने उसे अपने घेरे में ले लिया।
ये कैच पकड़ गिल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेंडिस को तो यकीन नहीं हो रहा था कि ये कैच कैसे पकड़ा जा सकता है! भारतीय टीम के खिलाड़ी भी गिल के इस कैच पर हैरत में पड़ गए। इंग्लिश में कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर भी गिल के इस कैच की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।
WHAT A CATCH BY CAPTAIN SHUBMAN GILL.🌪️🥶#INDvsSL pic.twitter.com/LZ0hPxJmVA
— Cricket Updates (@arman7590) August 17, 2026
भारत ने बनाए 462 रन
इससे पहले, टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 460 रनों के साथ की थी। भारत की आरजू थी कि कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी टीम को 500 के पार ले जाए। हालांकि, कृष्णा जल्दी आउट हो गए। भारत ने अपने खाते में सिर्फ दो रनों का ही इजाफा किया। पूरी टीम 462 रनों पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें- IND vs SL: ऋषभ पंत के कॉमन सेंस पर पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल, जमकर लगाई लताड़
