IND vs SL: श्रीलंका पर टूट पड़ेंगे ये 5 धुरंधर, भारत को सीरीज में जीत दिलाने की होगी उम्मीदें
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। ये सीरीज भारत के लिए WTC के लिहाजे से काफी अहम है। दौरे पर भारत के खिलाड़ियों पर जीत दिलाने का दारोमदार होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया ने तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में जीत हासिल की। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खुद को श्रीलंका की परिस्थितियों में परखा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर मैच में जीत दिलाई।
अब टीम इंडिया की नजरें, सीरीज पर रहेंगी। भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम है क्योंकि अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में बने रहना है, तो सीरीज पर कब्जा जमाना होगा। आइए जानते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारत के किन खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1. शुभमन गिल
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल पर नजरें रहने वाली हैं। गिल ने पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है। कप्तान के तौर पर उनका बल्लेबाजी में औसत 56 से अधिक का है। ऐसे में उनके ऊपर श्रीलंका में अधिक जिम्मेदारी रहने वाली है। गिल के ऊपर नजरें रहेंगी।
2. देवदत्त पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी शतकीय पारी खेली थी। पडिक्कल भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और 90 रन बना सके हैं। हालांकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 43.18 का रहा है। उन्होंने 8 शतक और 21 अर्धशतक के दम पर 3800 रन बनाए हैं।
3. ऋषभ पंत
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अकेले दम पर मैच का रुख पलटा है। हालांकि, पिछले कुछ समय में उनका टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन खास नहीं रहा है। पंत ने भारत में खेलते हुए स्पिनर्स के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की है। ऐसे में उनका रोल मिडिल ऑर्डर में बहुत ही अहम होने वाला है। पंत प्रैक्टिस मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन दो टेस्ट मैचों में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
4. सारांश जैन
वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए सारांश जैन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 31.75 की औसत के साथ 2223 रन बनाए हैं। 54 मैचों में उन्होंने 188 विकेट झटके हैं। वे ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं, जिससे श्रीलंका में उनका रोल और भी अहम हो जाता है। श्रीलंकाई टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऐसे में सारांश पर नजरें रहने वाली हैं।
5. आकिब नबी डार
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया। उन्हें पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। आकिब ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में 60 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा वे बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। ऐसे में उनके ऊपर सीरीज में नजरें रहने वाली हैं।

