यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs SL: Yashasvi Jaiswal का जमकर उड़ा मजाक, रोहित-विराट के नाम पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने लगाई क्लास- VIDEO
यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20I मैच में 40 रन की पारी खेली। यशस्वी की पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्होंने गिल के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs SL 1st T20: यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंदों पर बनाए 40 रन
- Yashasvi Jaiswal का Ashish Nehra ने जमकर उड़ाया मजाक
- रोहित-विराट के नाम पर आशीष नेहरा ने जायसवाल से लिए मजे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम (Ind vs Sl) ने शनिवार को पल्लेकेले में खेले गए पहले टी20 मैच में मेजबान श्रीलंका को 43 रन से मात दी। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को 200 रन के पार का स्कोर खड़ा करने में मदद दी।
इस तरह श्रीलंकाई टीम पर प्रेशर वाली स्थिति बनीं, लेकिन मैच के बाद आशीष नेहरा ने एक ऐसी टिप्पणी दी, जिसका युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के पास कोई जवाब नहीं रहा।
सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आशीष नेहरा (Ashish Nehra) के सवाल पर यशस्वी सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
Ashish Nehra ने रोहित-विराट के नाम पर Yashasvi Jaiswal का उड़ाया मजाक
दरअसल, भारत-श्रीलंका के बीच खेली जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद आशीष नेहरा ने यशस्वी के जमकर मजे लिए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा और उनके बीच बातचीत हो रही थी। तभी यशस्वी जायसवाल मैदान से ही वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और अजय जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क दिखता है जब मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली होते हैं?
इस सवाल का यशस्वी जवाब देते कि उससे पहले नेहरा बीच में कूद पड़े और उन्होंने हंसते हुए कहा कि जैसा कि जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क पड़ता है तो जब मैदान पर रोहित-विराट होते हैं.. तो मुझे लगता है कि जितने भी मैने आपके स्ट्रोक देखे हैं, यह आपको नेट्स में खेलने पड़ते। नेहरा के ये कहते ही जायसवाल की भी हंसी छूट जाती है।
Nehraji never disappoints 😂
P.S. When we see fierce batting, @YUVSTRONG12 is always on our mind 🔥🤩#SonySportsNetwork #SLvIND #AshishNehra | @ybj_19 pic.twitter.com/y1gAo1RmiT
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 27, 2024
IND vs SL: भारत ने पहले टी20I मैच में श्रीलंका को 43 रन से हराया
अगर बात करें मैच की तो भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में 213 रन का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों ने अंत में शानदार प्रदर्शन किया।
खबरें और भी
पहला टी20 मैच भारत ने 43 रन से अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। 214 रन का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 79 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।