IND vs USA: डेब्यू पर अपना खाता नहीं खोल सके अभिषेक शर्मा, गौतम गंभीर की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए। फैंस को उनसे बड़े शॉट्स की उम्मीद थी, लेकिन वह खाता भी ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता
HighLights
अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू पर गोल्डन डक हुए
यूएसए के खिलाफ पहली गेंद पर आउट होकर खाता नहीं खोला
गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों की शर्मनाक सूची में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा पहली गेंद से ही बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने कई बार ऐसा किया है। हालांकि, अभिषेक की ये रणनीति टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ नहीं चली। अभिषेक इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके और पहली गेंद पर ही आउट हो गए। अभिषेक से फैंस को उम्मीद थी कि वे पहले मुकाबले में चौकों-छक्कों की बरसात करेंगे लेकिन उन्होंने फैंस को निराश किया।
अभिषेक पिछले कुछ समय से पहली गेंद पर आउट हुए हैं और इस मुकाबले में भी यही देखने को मिला है। अभिषेक के आउट होते ही भारत को बड़ा झटका लगा क्योंकि टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और भारत ने दूसरे ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया। शर्मा पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए, जिसकी वजह से वे अपना विकेट गंवा बैठे।
अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर हुए आउट
यूएसए के खिलाफ इस मुकाबले में पहला ओवर पारी की शुरुआत करने आए ईशान किशन ने खेला। उन्होंने पहले ओवर में 7 रन बनाए और दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अभिषेक शर्मा को दी। अभिषेक के स्ट्राइट पर आते ही वानखेड़े का स्टेडियम शोर से गंजू उठा और फैंस उनकी बल्लेबाजी देखने को उत्सुक थे।
अभिषेक ने पहली ही गेंद को हवा में मारा, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। हालांकि, इस बार उनका कैच संजय कृष्णमूर्ति ने लपक लिया। अली खान ने उनका विकेट हासिल कर भारत को पहला झटका दे दिया। इसी के साथ वानखेड़े स्टेडियम में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। फैंस को अभिषेक के चौकों-छक्कों की बरसात नहीं देखने को मिली और वे टी20 वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू पर खाता भी नहीं खोल सके।
खबरें और भी
अभिषेक शर्मा का तीसरा गोल्डन डक
यूएसए के खिलाफ ये पहला मौका नहीं है, जब अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पहली गेंद पर आउट हुए हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में भी इस तरह से आउट हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और चौथे टी20 मैच में अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। इस तरह से अभिषेक पिछले 6 मैचों में तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अब उन भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अभिषेक से पहले गौतम गंभीर, आशीष नेहरा भी टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू पर जीरो पर आउट हो चुके हैं।