IND vs WI Playing 11: गेंदबाजों ने बढ़ाई भारत की टेंशन, वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में इन प्लेयर्स के साथ उतर सकती टीम इंडिया
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में भारतीय टीम वेस्टइंडीज से टकराएगी। यह मुकाबला, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

हर हाल में भारत को चाहिए जीत
HighLights
भारत के लिए करो या मरो वाला मैच
ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा यह मैच
1 मार्च को शाम 7 बजे शुरू होगा मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत की शुरुआत शर्मनाक रही और उन्हें साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अपने अगले मैच में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और जिम्बाब्वे को 72 रनों से शिकस्त देकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा। अब सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी वेस्टइंडीज से टकराएगी। यह मुकाबला, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
भारत के लिए अहम मैच
मौजूदा चैंपियन भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। अगर उन्हें अंतिम-4 में जगह बनानी है तो हर हाल में वेस्टइंडीज को शिकस्त देनी होगी। ऐसे में इस वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है यह बड़ा सवाल है। क्या भारत विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ करना चाहता है या फिर उसी टीम के साथ उतरेगा?
गेंदबाजों ने बढ़ाई टेंशन
गेंदबाजों ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा रखी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे महंगे साबित हुए। हार्दिक पांड्या भी गेंदबाजी में ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध भी वरुण लय में नजर नहीं आए। दूसरी और शिवम ने 2 ओवर में 46 रन खर्च कर दिए। मैच के बाद कोच गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने शिवम दुबे से काफी बात की।
बल्लेबाजों की फॉर्म में वापसी
बल्लेबाजी में भारत को ज्यादा समस्या नहीं है। नए कॉम्बिनेशन का प्रयोग सफल रहा। संजू सैमसन (24) और अभिषेक शर्मा (55) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। 3 नंबर उतरे ईशान किशन (38) ने भी रन बनाए। 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (33), 5 पर हार्दिक पांड्या (50*) और 6 नंबर पर तिलक वर्मा (44*) उतरे। इन सभी बल्लेबाजों ने अहम पारियां खेलीं। ऐसे में सूर्या एंड कंपनी इसमें ज्यादा बदलाव नहीं कर सकती है।
खबरें और भी
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन।
यह भी पढ़ें- भारत-जिम्बाब्वे मैच के बाद क्या है प्वाइंट्स टेबल का हाल? सेमीफाइनल की रेस में कितनी टीमें शामिल
यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: 'बेहतर प्रदर्शन कर सकते', जीत के बाद भी खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव; बताया कहां सुधार जरूरी