IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदने के बावजूद अभिषेक शर्मा हैं दुखी, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया अपना दर्द
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 1, 8 और 2 रन बनाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी निराशा व्यक्त की, लेकि ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद अभिषेक का बल्ला नहीं चला है। भारत के लिए पिछले 10 टी20 मैचों में वे सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके हैं। जिम्बाब्वे में खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक ने चुप्पी तोड़ी है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक के पार्टनर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बैटिंग की और उन्होंने 3 मैचों में दो फिफ्टी लगाई। सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसी के साथ वे सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, उनके साथी अभिषेक की कहानी बिल्कुल उनके उलट रही। शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 1, 8 और 2 का स्कोर बनाया।
अभिषेक शर्मा ने निराशाजनक प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में एक भी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाने के बाद अभिषेक की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। अभिषेक ने लिखा, "जब आप वो नहीं दे पाते हैं, जो बहुत से लोग मानते हैं कि आप कर सकते हैं, तो बहुत दुख होता है। हालांकि, ये खेल हमेशा उन लोगों को इनाम देता है, जो लगातार अच्छा खेलते रहते हैं। इस बात की खुशी है कि टीम जीत गई। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे।"
View this post on Instagram
अभिषेक का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी खराब फॉर्म देखने को मिला था। हालांकि, उन्होंने फाइनल में अर्धशतक लगाया था और टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें मात्र एक अर्धशतक लगा सके हैं। इस दौरान उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 49 और इंग्लैंड के खिलाफ एक 48 रनों की पारी खेली थी। पिछले 6 टी20 मैचों में उनके स्कोर पर नजर डालें, तो 10, 16, 3, 1, 8 और 2 रहे हैं। ऐसे में उनका खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
खबरें और भी
भारत की सीरीज में जीत
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया को इससे पहले लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे में भारत जीत की पटरी पर वापस लौटा और सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया।