Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM Playing 11: रिंकू के खेलने पर सस्‍पेंस, संजू की वापसी! करो या मरो वाले मैच में बड़े बदलाव करेगा भारत

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 04:08 PM (GMT+05:30)

    गुरुवार को भारतीय टीम सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्‍बाब्‍वे से भिड़ेगी। यह मैच चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    भारत को हर हाल में जीतना होगा मैच

    भारत को हर हाल में जीतना होगा मैच

    HighLights

    1. सुपर-8 का पहला मैच हार चुक‍ा भारत

    2. गुरुवार को जिम्‍बाब्‍वे से होगी टक्‍कर

    3. शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई। अब सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इतना ही नहीं भारत को नेट रन रेट में सुधार करने के लिए बड़े अंतर से इन मुकाबलों को अपने नाम करना होगा।

    चेन्‍नई में होगी टक्‍कर

    गुरुवार को भारतीय टीम सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्‍बाब्‍वे से भिड़ेगी। यह मैच चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। ऐसे में टीम की प्‍लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम 3 बदलाव के साथ चेन्‍नई में उतर सकती है। रिंकू सिंह अगला मैच खेलेंगे या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

    रिंकू सिंह पर सस्‍पेंस

    24 फरवरी को रिंकू भारतीय टीम के कैंप से हटकर घर चले गए थे। उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जानकारी के अनुसार, उनके पिता स्टेज-4 लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं और अभी वेंटिलेटर पर हैं। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि रिंकू बुधवार शाम तक वापस आ जाएंगे। हालांकि, वह जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेलेंगे या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

    संजू की हो सकती वापसी

    भारत की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को मिल सकता है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं, वहीं ईशान किशन को 3 नंबर पर उतारा जा सकता है। विश्‍व कप से पहले न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान ने 3 नंबर पर ही बल्‍लेबाजी कही थी। खराब फॉर्म से जूझ रहे तिलक वर्मा को बाहर किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    अक्षर की हो सकती वापसी

    नंबर 4 पर कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ही उतर सकते हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे नजर आ सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर की अंतिम 11 से छुट्टी हो सकती है। उनकी जगह उपकप्‍तान अक्षर पटेल ले सकते हैं।

    वहीं अगर रिंकू सिंह नहीं खेलते हैं तो संभावना है कि अक्षर और सुंदर दोनों को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में ज्‍यादा बदलाव नहीं देखने को मिल सकता है। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर एक्‍शन में नजर आ सकते हैं।

    भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

    भारतीय टीम

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज।

    यह भी पढ़ें- Rinku Singh पर बड़ा अपडेट, जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे

    यह भी पढ़ें- IND Vs ZIM Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत बनाम जिम्बाब्वे का लाइव मैच? पूरी डिटेल्स पढ़ें