Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND-W vs AUS-W 2nd T20I: अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी भारतीय टीम, कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 11:23 AM (GMT+05:30)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी, जहां वे पहले मैच में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से प्रेरणा लेंगी। तेज ग ...और पढ़ें

    IND W vs AUS W 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगी टीम इंडिया

    IND W vs AUS W 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगी टीम इंडिया

    HighLights

    1. भारतीय महिला टीम का आज कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया से दूसरी टी20आई मैच में सामना

    2. भारत ने पहले टी20आई मैच में DLS नियम के अनुसार 21 रन से जीत हासिल की थी

    3. भारतीय महिला टीम आज जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को जब दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी तो वह पहले मैच में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पहले मैच में चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को झकझोर दिया था। 

    ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और केवल 133 रन पर आउट हो गई। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों को बारिश के कारण खेलने का खास मौका नहीं मिला। 

    भारत ने यह मैच डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर जीता जिसमें केवल सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ही कुछ समय क्रीज पर बिता पाईं। लेकिन भारत की बल्लेबाजी मजबूत है और उसके खिलाड़ियों ने हाल में महिला प्रीमियर लीग में खेला था जिससे वह अच्छी तैयारी के साथ आस्ट्रेलिया आई है। भारत एक बार फिर शेफाली वर्मा की तूफानी शुरुआत पर निर्भर रहेगा, जिन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था।

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W 1st T20I Live Cricket Score: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हराया; सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के T20I और ODI स्क्वॉड का एलान, किसे-किसे मिला मौका?