विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला, लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में देनी होगी पटखनी

Published: Sat, 27 Jun 2026 07:43 PM (IST)

भारतीय महिला टीम को टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को लॉर्ड्स में हराना अनिवार्य है। खराब ...और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI Women)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI Women)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में कहा जाता है कि कैच आपको मैच जिताते हैं और भारतीय महिला टीम टी-20 विश्व कप में कैच गिराने के मामले में बस न्यूजीलैंड से पीछे है। मौजूदा टी-20 विश्व कप में भारतीय महिलाओं ने 10 कैच गिराए हैं और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध होने वाले बहुत महत्वपूर्ण मैच से पहले निश्चित तौर पर यह चिंता की बात है।

ग्रुप-1 में भारतीय महिलाएं अभी दूसरे स्थान पर हैं लेकिन अगर ये ऑस्ट्रेलिया से हार गईं और दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया तो भारत सेमीफाइनल नहीं खेल पाएगा।

भारत को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा

आगे बढ़ने के लिए भारत या तो लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खुद अपना रास्ता बनाए या प्रार्थना करे कि इस टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीमों में से एक, बांग्लादेश अपने मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराए। भारत ने अभी तक अपने चार में से तीन मैच जीते हैं। छह अंकों के साथ टीम दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के भी छह अंक हैं लेकिन नेट रनरेट में वह भारत से बहुत पीछे हैं।

ऐसे में उन्हें आग बढ़ने के लिए भारत की हार की प्रार्थना भी करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका भारतीय समयानुसार तीन बने लॉर्ड्स में बांग्लादेश से खेलेगी। इसके बाद इसी मैदान पर भारतीय टीम शाम सात बजे से अपना मैच खेलेगी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और आठ अंकों के साथ वह ग्रुप-1 में शीर्ष स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर रहेगी बरकरार

आखिरी मैच हारने के बावजूद उन्हें शीर्ष स्थान से कोई नहीं हटा पाएगा क्योंकि उनका नेटरनरेट (4.724) दूसरे नंबर पर मौजूद भारत (2.268) से दोगुने से भी अधिक है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच का कोई महत्व नहीं है, लेकिन भारतीय टीम इसमें हारना बर्दाश्त नहीं कर सकती। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए स्मृति मांधना ने सबसे ज्यादा (167) रन बनाए हैं जबकि श्री चरणी के नाम पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक (12) विकेट हैं। भारत के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का रहा है शानदार प्रदर्शन

बल्लेबाजी में स्मृति को शेफाली वर्मा (145 रन) का अच्छा सहयोग मिला है लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में अभी तक सौ रन भी नहीं बना पाया है। बात गेंदबाजी की करें तो श्री चरणी के बाद दीप्ति शर्मा का नंबर आता है जिन्होंने छह विकेट लिए हैं।

इन दोनों के बीच का अंतर यह बताने के लिए काफी है कि भारतीय गेंदबाजी के लिए यह टूर्नामेंट कैसा जा रहा है। फील्डिंग का हाल हमने पहले ही बता दिया। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन अगर टीम ऐसा ना कर पाई तो इनका सफर लॉर्ड्स में ही खत्म होगा।

यह भी पढ़ें- PAK W vs NED W: जाते-जाते पाकिस्तान विमेंस टीम ने दिखाई ताकत! आखिरी मैच में नीदरलैंड को हराकर ली विदाई

यह भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा कलंक, विराट कोहली के 'फ्लॉप क्लब' में हुए शामिल