Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND-W vs ENG-W: RCB और MI की इन दो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ मचाया तहलका

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 09:21 PM (IST)

    भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 मैच में श्रेयंका पाटिल और सैका इशाक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। श्रेयंका को दो विकेट मिली। वहीं सैका ...और पढ़ें

    श्रेयंका पाटिल और सैका इशाक ने किया डेब्यू। फोटो- एपी
    श्रेयंका पाटिल और सैका इशाक ने किया डेब्यू। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyanka Patil and Saika Debut: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का आगाज बुधवार से आगाज हो गया। पहले टी-20 मैच में श्रेयंका पाटिल और सैका इशाक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। श्रेयंका को दो विकेट मिली। वहीं, सैका इशाक को एक सफलता मिली।

    कर्नाटक की ऑलराउंडर श्रेयंका, महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। श्रेयंका इस साल की शुरुआत में इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम का भी हिस्सा थीं। उन्होंने WPL के पहले सीजन में 7 मुकाबले खेले थे। इस ऑलरांउडर खिलाड़ी ने 7 पारियों में 32 की औसत और 9.84 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए थे।

    पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल किए दो विकेट

    इसके अलावा श्रेयंका ने 151 की स्ट्राइक रेट से 62 रन भी बनाए थे। श्रेयंका को उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कैप सौंपी। मैच के दौरान श्रेयंका ने इंग्लैंड की कप्तान हैदर नाइट और एमी जोन्स का विकेट लिया। श्रेयंका ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: Rashid Khan ने कप्तान Shubman Giil के लिए कही बड़ी बात, सोशल मीडिया पर फैंस दिए ऐसे रिएक्शन

    इशाक ने भी हासिल की एक सफलता

    वहीं, WPL के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस (MI) से खेलने वाली बाएं हाथ की स्पिनर सैका इशाक ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। इसके चलते उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई। उन्होंने 10 मैच में 16.26 की औसत और 7.00 की इकॉनमी रेट से कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे। वह लीग में संयुक्त रूप से दूसरी सर्वाधिक विकेट वाली गेंदबाज रही थी।

    खबरें और भी

    अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में सैका इशाक ने 4 ओवर में 38 रन खर्च किए। वहीं, डेनियल व्याट का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। सैका को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कैप थमाई।

    यह भी पढ़ें- Ravindra Jadeja की 15 मिनट की क्लास से बदल गई इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की किस्मत, खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा