Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amelia Kerr Run Out: भारत के साथ हुई बेईमानी! न्यूजीलैंड की बैटर हुईं आउट तो अंपायर ने कर दिया बड़ा खेल

    Updated: Fri, 04 Oct 2024 09:19 PM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में एक विवादित फैसला देखने को मिला। अंपायर के फैसले से नाखुश भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ...और पढ़ें

    Amelia Kerr को नॉट आउट दिए जाने पर हुआ विवाद। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    Amelia Kerr को नॉट आउट दिए जाने पर हुआ विवाद। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    HighLights

    1. अमेलिया केर को रन आउट होने के बाद भी दिया गया नॉट आउट
    2. अंपायर ने ओवर समाप्ति की पहले ही घोषणा कर दी थी
    3. हरमनप्रीत कौर और अंपायर के बीच हुई बहस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में एक विवादित पल देखने को मिला। अमेलिया केर को रन आउट होने के बावजूद भी आउट नहीं दिया गया। इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और फील्ड अंपायर के बीच लंबी बातचीत करते हुए देखा गया।

    न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह घटना देखने को मिली। दीप्ति शर्मा गेंदबाजी कर रही थीं। कीवी ऑलराउंडर अमेलिया केर ने आखिरी गेंद पर शॉट खेला और सिंगल लिया। इसके बाद सोफी डिवाइन ने दूसरे रन के लिए कॉल किया।

    नॉट आउट दिए जाने पर खड़ा हुआ विवाद

    बाउंड्री लाइन के पास से हरमनप्रीत ने थ्रो विकेटकीपर ऋचा घोष की तरफ किया और घोष ने बिना गलती के अमेलिया केर को रन आउट कर दिया। केर पवेलियन की तरफ लौट चलीं और भारतीय टीम जश्न मनाने लगी। तभी थर्ड अंपायर ने केर को मैदान पर रोक दिया और उन्हें नॉट आउट भी करार दिया गया। इसी पर विवाद खड़ा हो गया।

    अंपायर ने समाप्त कर दिया था ओवर

    दरअसल, हुआ यूं कि जब डिवाइन ने दूसरे रन के लिए कॉल किया और हरमनप्रीत ने थ्रो किया। उससे पहले फील्ड अंपायर ने ओवर समाप्ति की घोषणा कर दी थी। अंपायर ने दीप्ति शर्मा को उनकी कैप वापस कर दी थी और इसके चलते अमेलिया केर को नॉट आउट करार दिया गया।

    खबरें और भी

    अगले ही ओवर में हुईं आउट

    हालांकि, इस मामले पर थोड़ी देर खेल रुका रहा। हरमनप्रीत कौर को फील्ड अंपायर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। वहीं, फील्ड के बाहर कोच अमोल मजूमदार ने भी थर्ड अंपायर से बातचीत की। अमेलिया केर को जीवनदान मिला, लेकिन वह इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सकीं। वह अगले ही ओवर में आउट हो गईं।

    यह भी पढे़ं- Women T20 WC: जेमिमा-पूजा के दमदार प्रदर्शन से जीती भारतीय टीम, वेस्टइंडीज को 20 रन से रौंदा

    यह भी पढे़ं- Women T20 World Cup में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स, क्‍या कोई भारतीय खिलाड़ी है शामिल?