Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND W vs SA W: हरमनप्रीत कौर की सेना के लिए आखिरी मौका, सीरीज न गंवा दे टीम इंडिया, जानें कब औ कहां देखें मैच

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 10:08 AM (IST)

    भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था ...और पढ़ें

    भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था
    भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था

    HighLights

    1. IND W vs SA W: भारत के लिए अहम है तीसरा टी20 मैच
    2. IND W vs SA W: टीम इंडिया के पास बराबरी का आखिरी मौका
    3. IND W vs SA W: मौसम पर रहेंगी नजरें

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में उतरेगी। इस मैच से सीरीज का फैसला होगा। पहला मैच जीत साउथ अफ्रीका 1-0 की बढ़त ले ली है। लेकिन दूसरा मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था। भारत के लिए ये मैच वापसी करने का आखिरी मौका है।

    इस मैच में अगर टीम इंडिया जीतती है तो सीरीज बराबर कर लेगी। उसके पास सीरीज जीतना का कोई चांस नहीं है। वहीं साउथ अफ्रीका चाहेगी कि वह 2-0 से सीरीज अपने नाम करे। दूसरे मैच की तरह अगर इस मैच में बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है तो फिर फायदा साउथ अफ्रीका का ही है क्योंकि वह 1-0 से सीरीज अपने नाम कर लेगा।

    यह भी पढ़ें- IND W VS SA W: आखिरी मैच में चेपॉक पर होगी किसकी धाक? मौसम न बिगाड़ दे खेल

    कब होगा भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच?

    भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच नौ जुलाई मंगलवार को खेला जाएगा।

    कितने बजे शुरू होगा भभारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच?

    भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच शाम सात बजे शुरू होगा।

    कहां खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच?

    भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

    टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच?

    भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

    कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

    भारत और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमो पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- David Warner ने रिटायरमेंट का एलान करने के साथ ही जता दी वापसी की इच्छा, इन लोगों पर छोड़ा फैसला, पढ़िए पूरा बयान