Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India A vs England Lions Live streaming: कब-कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं भारत में मैच? ये है आसान तरीका

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 12:32 PM (IST)

    इंग्लैंड लायंस और भारत-ए के बीच चल रही सीरीज के दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि दोनों टीमों ...और पढ़ें

    इंग्लैंड लायंस और इंडिया-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल मैच। फोटो- BCCI
    इंग्लैंड लायंस और इंडिया-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल मैच। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. आज से शुरु होगा दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच
    2. इंग्लैंड लायंस और इंडिया-ए की टीमें होंगी आमने-सामने
    3. कई स्टार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनऑफिसियल टेस्ट के लिए मंच तैयार हो चुका है। दोनों टीमें 6 जून से काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन में आमने-सामने होंगी। पहला अनऑफिसियल टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। दूसरे टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई में भारत-ए को दौरे की शुरुआत से पहले ही अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। पहले अनौपचारिक टेस्ट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। करुण नायर ने पहली पारी में अपना दोहरा शतक पूरा किया। वहीं, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने क्रमशः 92 और 94 रन की उम्दा पारी खेली।

    पहला मैच रहा था ड्रॉ

    भारत-ए ने पहली पारी में 557 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड लायंस ने 587 रन बनाए। इसके अलावा, भारत ने दूसरी पारी में 241/2 रन बनाए, जिसके बाद मैच ड्रॉ हो गया। दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के करीब आने के साथ केएल राहुल और आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन में देखा जा सकता है।

    IND A बनाम ENG लायंस टेस्ट कब और कहां देखें?

    भारत-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच 6 जून से भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा। हालांकि, JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर क्रिकेट फैंस लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। बहुप्रतीक्षित सीरीज की शुरुआत से पहले भारत-ए और इंग्लैंड लायंस दोनों ही खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- ENG vs IND: बदल गया इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज का नाम, अब इन 2 महान खिलाड़ियों के नाम से मिलेगी पहचान

    यह भी पढे़ं- 'कोई जरूरत नहीं', बेंगलुरू हादसे पर गौतम गंभीर ने RCB पर साधा निशाना, पूरे आयोजन को बताया बकवास