Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: रजत पाटीदार ने जड़ा शतक, सरफराज और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी; अंग्रेज गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 06:11 PM (GMT+05:30)

    इंग्लैंड लायंस के 233 रन के जवाब में कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और रजत पाटीदार ने शुरुआत की। दोनों पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। ईश्वरन के आउट होने के बा ...और पढ़ें

    रजत पाटीदार ने जड़ा शतक, सरफराज और जुरेल ने जड़ा अर्धशतक।
    रजत पाटीदार ने जड़ा शतक, सरफराज और जुरेल ने जड़ा अर्धशतक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड लायंस टीम भारत के दौरे पर है। भारत ए और इंग्लैंड के बीच दो दिवसीय अभ्यास मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड लायंस की टीम ने पहली पारी में 233 रन बनाए। वहीं, भारत 'ए' ने दमदार शुरुआत की है। रजत पाटीदार ने दमदार शतक जड़कर चयनकर्ताओं को जवाब दिया है।

    इंग्लैंड लायंस के 233 रन के जवाब में कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और रजत पाटीदार ने शुरुआत की। दोनों पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। ईश्वरन के आउट होने के बाद रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला और दमदार शतक जड़ा। पाटीदार ने 141 गेंद का सामना करते हुए 111 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान 18 चौके और एक छक्का जमाया।

    ध्रुव जुरेल और केएस भरत ने भी जड़े अर्धशतक

    इंडिया ए ने लंच तक 3 विकेट खोकर 257 रन बना लिए। वह फिलहाल 24 रन आगे हैं। सरफराज खान ने भी अपना क्लास दिखाया। उन्होंने 110 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 96 रन बनाए। वह अपने शतक से चार रन दूर रह गए। केएस भरत और ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ए ने 24 रन की बढ़त हासिल की। ध्रुव जुरेल को भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिली है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG Pitch Report: होल्कर स्टेडियम में बरसते हैं रन, बल्लेबाजों की होती है धूम; गेंदबाजों को बनाना होगा खास प्लान

    भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

    इससे पहले शुक्रवार को इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 233 रन बनाए। इंग्लैंड लायंस की पूरी टीम 51.1 ओवर में आउट हो गई। इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स (25) और एलेक्स हेल्स (35) ने पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। डैन मौसली (60) और ओली रॉबिन्सन (45) ही भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सकें। आकाश दीप ने दो विकेट चटकाए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND Vs AFG Weather Report: इंदौर में सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत, ठंड और कोहरा लेगा टीमों की परीक्षा