Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND A vs SL A Live Streaming: इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए का लाइव मैच कैसे देखें? वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा फोकस

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 02:44 PM (IST)

    इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का चौथा मैच 15 जून को दांबुला में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीता और एक-एक हारा है। ...और पढ़ें

    IND A vs SL A Live Streaming की डिटेल्स

    IND A vs SL A Live Streaming की डिटेल्स

    HighLights

    1. IND A vs SL A: ट्राई नेशन ए सीरीज का चौथा मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच होगा

    2. India A vs Sri Lanka: 14 जून को इंडिया बनाम श्रीलंका ए टीम का मैच

    3. कैसे देखें IND A vs SL A का लाइव मैच?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India A vs Sri Lanka A Tri Nation a series live streaming: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का चौथा मैच 15 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के हाथों डीएलएस (DLS) नियम के आधार पर 4 रन से हार का सामना किया था।

    जबकि श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ अपने पिछले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों ही टीमें अब तक 1-1 मैच जीत चुकी है और 1-1 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    श्रीलंकाई टीम को इंडिया ए टीम ने तो पहले मैच में 8 रन से हराया था। अब इंडिया ए टीम और श्रीलंकाई ए टीम का इस सीरीज में दूसरी बार आमना-सामना होना है। ऐसे में जानते हैं फैंस कैसे, कब और कहां इंडिया वर्सेस श्रीलंका ए का लाइव मैच देख सकते हैं।

    IND A vs SL A Live Streaming की डिटेल्स

    कहां देख सकते हैं इंडिया बनाम श्रीलंका ए का लाइव मैच?

    क्रिकेट फैंस भारत में इंडिया बनाम श्रीलंका ए (Watch India a vs Sri Lanka a match live) का लाइव मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network)पर देख सकते हैं, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप (SONY LIV) और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

    खबरें और भी

    कितने बजे से शुरू होगा इंडिया बनाम श्रीलंका ए का मैच?

    इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए का मैच 15 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। टॉस 9:30 बजे होगा।

    India A vs Sri Lanka A Playing 11 Predicted

    इंडिया ए- वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज

    श्रीलंका-ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराछिगे , रविंदु फर्नांडो, चमकिा करुणारत्ना, वनुजा सहन, विजयकांत वियसकांत, मोहम्मद शिराज,गरुका संकेत

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीम ने बाइलैटरल ए टीम सीरीज में कई बार एक-दूसरे का आमना-सामना किया। दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मैचों के रिकॉर्ड में इंडिया ए ने 4 मैच जीते, जबकि श्रीलंका ए को दो मैच में जीत मिली। इस तरह श्रीलंका ए पर इंडिया ए का पलड़ा भारी है।

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A 2026 Highlights: अरशाद खान के एक ओवर में 3 विकेट से भारत बना विजेता, श्रीलंका ने जीती हुई बाजी गंवाई

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: तीन चौके जड़ते ही Vaibhav Suryavanshi का खेल खत्म! इंडिया-ए के डेब्यू में हुए फ्लॉप