गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में मची हलचल, रयान टेन डोशेट ने भारतीय टीम को कहा अलविदा
भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से हटने का फैसला कर लिया है। वे अब टीम ...और पढ़ें

गौतम गंभीर-रयान टेन डोशेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से हटने का फैसला कर लिया है। अब वे भारत के असिस्टेंट कोच के तौर पर काम नहीं करेंगे। उन्होंने ये फैसला इंग्लैंड दौरे के बाद लिया है। डोशेट गौतम गंभीर की अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ में असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे थे। वे 2024 से इस पद पर रहे लेकिन अब उन्होंने भारतीय टीम से अलग होने का फैसला कर लिया।
डोशेट को लेकर लगातार ऐसी खबरें भी सामने आई कि वे अपने रोल से खुश नहीं हैं। वे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फील्डिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे लेकिन 2024 में गंभीर के भारत के हेड कोच बनने के बाद वे टीम इंडिया के साथ जुड़ गए। अब भारतीय टीम का साथ छोड़ने के बाद एक बार फिर से टेन डोशेट कोलकाता के साथ जुड़ सकते हैं।
रयान टेन डोशेट ने छोड़ा पद
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक टेन डोशेट ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के पद से हटने का फैसला कर लिया है। वे अब कोलकाता के साथ आईपीएल में नजर आएंगे। उन्होंने लगभग दो सालों तक भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी और अब अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, इसको लेकर टेन डोशेट या बीसीसीआई की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
टेन डोशेट ने पहले ही जाहिर की थी इच्छा
नीदरलैंड्स के पूर्व बल्लेबाज ने पहले भी अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वे टीम इंडिया के साथ आगे नहीं रहना चाहते हैं। उनको लेकर ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि अपने रोल से खुश नहीं थे। उन्हें फील्डिंग कोच बनाने का वादा किया गया था लेकिन टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया गया और वही फील्डिंग कोच बने रहे। इससे टेन डोशेट असिस्टेंट कोच बन गए। उनका कोई अधिक कार्य नहीं था क्योंकि फील्डिंग कोच की भूमिका दिलीप निभा रहे थे और टीम के साथ सितांशु कोटक बैटिंग कोच को रोल निभा रहे थे। ऐसे में अपने सीमित रोल को देखते हुए उन्होंने भारतीय टीम से अलग होने का फैसला किया।
कोलकाता के साथ जुड़ सकते हैं
टेन डोशेट अब कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ सकते हैं। वे इस फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट भी खेल चुके हैं और 2012, 2014 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने 2022 से 2024 तक फील्डिंग कोच के रूप में भी कार्य किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।