Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ruturaj Gaikwad को अचानक क्यों छोड़ना पड़ा मैदान? Duleep Trophy के दूसरे राउंड में खेल पाए सिर्फ दो गेंद

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 01:09 PM (GMT+05:30)

    Ruturaj Gaikwad Duleep Trophy दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी कप्तानी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ अनंतपुर में इंडिया बी के खिलाफ हो रहे दूसरे मुकाबले के दौरान चो ...और पढ़ें

    India C vs India B: Ruturaj Gaikwad हुए रिटायर्ड हर्ट
    India C vs India B: Ruturaj Gaikwad हुए रिटायर्ड हर्ट

    HighLights

    1. India B vs India C: ऋतुराज गायकवाड़ 2 गेंदों का सामना करने के बाद हुए रिटायर्ड हर्ट
    2. India B vs India C: ऋतुराज गायकवाड़ ने पहली ही गेंद पर लगाया चौका
    3. India B vs India C: इंडिया बी का इंडिया सी से हो रहा मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ruturaj Gaikwad Injury: दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा राउंड शुरू हो चुका है। इस राउंड में इंडिया सी का सामना इंडिया बी से अनंतपुर में हो रहा है। इस मुकाबले में सबसे पहले इंडिया सी की प्लेइंग-11 में इशान किशन की एंट्री देखकर हर कोई हैरान रह गया।

    इसके बाद मैच की दूसरी ही गेंद पर इंडिया सी टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इंजर्ड हो गए। गायकवाड़ के इंजर्ड होने से इंडिया सी टीम को बड़ा झटका लगा।

    ऋतुराज ओपनिंग के लिए आए थे और एक चौका लगाकर वह दूसरी ही गेंद पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। गायकवाड़ का दूसरी गेंद खेलने के बाद ही उनका टखना मुड़ गया जिससे उन्हें डगआउट में लौटना पड़ा। अभी तक बीसीसीआई ने गायकवाड़ की इंजरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    India C vs India B: Ruturaj Gaikwad हुए रिटायर्ड हर्ट 

    दरअसल, इंडिया बी के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने अनंतपुर में टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया सी की टीम की तरफ से पहले बैटिंग करते हुए साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर उतरे। मैच के पहले ओवर में इंडिया बी की तरफ से गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। उनकी पहली ही गेंद पर ऋतुराज ने चौका गाया।

    इसके बाद दूसरी गेंद पर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनका टखना मुड़ गया था, जिसकी वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: IND vs BAN: 'ऋतुराज महाराष्ट्रीयन संजू सैमसन है', टीम इंडिया में नहीं हुआ CSK के कप्तान का सेलेक्शन तो फैंस हुए आग-बबूला

    गायकवाड़ के मैदान से बाहर जाने के बाद रजत पाटीदार उनकी जगह आए और साई के साथ मिलकर उन्होंने टीम की पारी को संभाला। साई सुदर्शन 75 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, रजत पाटीदार 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक खबर लिखे जाने तक दूसरे मकुाबले में गायकवाड़ की टीम ने 29 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए।

    खबरें और भी