आने वाले साल में भारतीय क्रिकेट का बढ़ेगा रुतबा! 2026 में इन बड़े टूर्नामेंट पर रहेंगी सभी की नजरें
भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 शानदार रहा। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। वहीं, सूर्यकुमार ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के 2026 में इवेंट शेड्यूल।
HighLights
घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका
महिला टीम के पास भी इतिहास रचने का मौक
छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत सकती है भारतीय टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 शानदार रहा। महिला और पुरुष टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। अब सभी की निगाहें 2026 पर टिकी हैं। क्योंकि इस साल भी भारत के पास कई बड़े इवेंट्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने का शानदार मौका है।
इसकी शुरुआत जनवरी के आखिरी सप्ताह से हो जाएगी, जब अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप में उतरेगी। युवा कंधों पर एक बार फिर इतिहास बनाने के सुनहरा मौका है। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद मेंस और विमेंस का टी20I वर्ल्ड कप खेला जाएगा।
युवा कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
15 जनवरी 2026 से अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। इस बार इसकी मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। 6 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन भारत को ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड, यूएसए और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 15 जनवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी। कप्तान आयुष महात्रे और वैभव सूर्यवंशी पर छठी बार खिताब जिताने की जिम्मेदारी होगी।
विजेता (5 बार):-
- 2000 (कप्तान: मोहम्मद कैफ)
- 2008 (कप्तान: विराट कोहली)
- 2012 (कप्तान: उन्मुक्त चंद)
- 2018 (कप्तान: पृथ्वी शॉ)
- 2022 (कप्तान: यश धुल)
घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका
7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा। साल 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता था। घर में होने की वजह से भारत के पास होम एडवांटेज रहेगा। ऐसे में टीम के पास इतिहास रचने के मौका होगा। भारत पहला मेजबान देश बनना चाहेगा, जिसने टी20 वर्ल्ड कप जीता हो।
महिला टीम के पास भी इतिहास रचने का मौक
इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। 2025 वनडे वर्ल्ड जीतकर भारतीय महिला टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में वह टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक और इतिहास लिखना चाहेगी।
एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम से गोल्ड की उम्मीद
एशियन गेम्स में क्रिकेट की वापसी होग गई है। साल 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में भारतीय मेंस और विमेंस टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। आगामी एशियन गेम्स में भी फैंस को उम्मीद होगी की टीम अपने दबदबे को बरकरार रखे और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।