Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: किस्मत ने एक बार फिर दिया धोखा! कप्तान बदला लेकिन नहीं बदला रिजल्ट; भारत ने लगातार 19वीं बार गंवाया टॉस

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 02:42 PM (IST)

    वनडे फॉर्मेट में इस टॉस के हारने के साथ ही टीम इंडिया के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, टीम इंडिया में वनडे में लगातार 19वीं बार टॉस गंवाने ...और पढ़ें

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे।

    HighLights

    1. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में

    2. भारत ने लगातार 19वीं बार वनडे में गंवाया टॉस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज हो गया है। रांची में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने टॉस का सिक्का उछाला, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर धोखा दिया।

    वनडे फॉर्मेट में इस टॉस के हारने के साथ ही टीम इंडिया के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, टीम इंडिया में वनडे में लगातार 19वीं बार टॉस गंवाने का रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय टीम ने आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में साल 2023 विश्व कप के सेमीफाइनल में टॉस जीता था।

    2023 वर्ल्ड कप में जीता था आखिरी बार टॉस

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में फाइनल में टॉस गंवाने के बाद अब तक टीम इंडिया के भाग्य नहीं खुल पाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल कप्तान बने और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज राहुल कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन किस्मत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    टीम में तीन स्पिनर

    टॉस हारने के बाद केएल राहुल से रवि शास्त्री ने पूछा कि वह मैच में पहले क्या करना चाहते थे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो पहले बॉलिंग करना चाह रहे थे। रांची में शाम के समय ओस खेल अपना प्रभाव डालती है। ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होगा। टीम में तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर हैं।

    खबरें और भी

    पहले वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन-

    यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा