Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India Playing 11 Vs NZ, 2nd ODI: नीतीश कुमार रेड्डी ने ली सुंदर की जगह, देखें भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 01:36 PM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे राजकोट में खेला जा रहा है। भारत ने पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब सीरीज जीतने पर नजर है। न ...और पढ़ें

    IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: वॉशिंगटन सुंदर की जगह कौन?

    IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: वॉशिंगटन सुंदर की जगह कौन?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Playing 11 Vs New Zealand, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का कारवां अब गुजरात के राजकोट पहुंच चुका है। पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब टीम इंडिया की नजरें दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है। 

    दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस गंवाने के बाद प्लेइंग-11 का एलान किया, जिसमें उन्होंने बताया वह एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरे। गिल ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग-11 में नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। इस तरह 26 साल के बडोनी को डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ा।

    IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: वॉशिंगटन सुंदर की जगह कौन?

    दरअसल, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी (Nitish Kumar Reddy India Playing 11) टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पा रही थी। आज उनका इंतजार खत्म हुआ और उन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग-11 में चुना गया। बता दें कि सुंदर पहले वनडे मैच में 5 ओवर की गेंदबाजी के बाद इंजरी के चलते मैदान से बाहर चले गए थे। बाद में वह बैटिंग करने के लिए आए और 7 गेंद पर उन्होंने 7 रन बनाए। इस दौरान वह रन लेते वक्त असहज नजर आ रहे हैं।

    बाद में ये सामने आया कि मैच के बाद उनका स्कैन कराया गया और उनके रिब में दर्द हो रहा था और इस वजह से वह शेष सीरीज से बाहर हो गए।

    अब उनकी जगह दूसरे वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को उनकी जगह मौका मिला है।

    राजकोट स्टेडियम में भारत का बुरा रिकॉर्ड

    नए राजकोट स्टेडियम में अभी तक 2013 से कुल 4 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें खास बात ये रही कि अब तक यहां किसी भी टीम ने रन चेज कर जीत हासिल नहीं की। जीत का फॉर्मूला यानी साफ है कि पहले बैटिंग करो और 350 से ज्यादा रन ठोक दो।

    खबरें और भी

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (Check India-New Zealand Playing 11)

    न्यूजीलैंड:डेवन कॉनवेहेनरी निकल्सविल यंगडैरिल मिचेलग्लेन फिलिप्समिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जैक फॉक्सक्रिस्टियन क्लार्ककाइल जेमीसनजेडन लेनक्स

    भारत:शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहलीश्रेयस अय्यरकेएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजानीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणाकुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: टीवी या मोबाइल पर, फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे लाइव?

    यह भी पढ़ें- क्यों ODI में हमेशा रोहित शर्मा से आगे रहते हैं Virat Kohli? पूर्व भारतीय बैटर ने आसानी से समझाया विनिंग फॉर्मूला