Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Team India Record: एशिया कप T20 में भारत का जलवा, बना दिया खास रिकॉर्ड; मुंह ताकता रह गया पाकिस्तान

    Updated: Fri, 26 Sep 2025 11:04 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पहली बार 200 का आंकड़ा पार किया। भारत ने पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इस एशिया कप में इससे पहले ...और पढ़ें

    भारतीय टीम ने एशिया कप टी20 में बनाया रिकार्ड। फाइल फोटो
    भारतीय टीम ने एशिया कप टी20 में बनाया रिकार्ड। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाए 202 रन
    2. इस एशिया कप का सर्वाधिक स्कोर
    3. एशिया कप टी20 के इतिहास का दूसरा सर्वाधिक स्कोर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और भारत के बीच रविवार को पहली बार होने वाले एशिया कप फाइनल से पूर्व सूर्यकुमार यादव की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अंतिम सुपर-4 मैच में जमकर अभ्यास किया। इसी दौरान भारत ने एशिया कप टी20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

    भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में पहली बार 200 का आंकड़ा पार किया। भारत ने पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इस एशिया कप में इससे पहले कोई भी टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई थी। इन रनों की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड बना दिया।

    बनाया दूसरा सर्वाधिक स्कोर

    दरअसल, एशिया कप टी20 के इतिहास में भारतीय टीम ने दूसरा सर्वाधिक स्कोर बना दिया। इस लिस्ट में भारत ही पहले स्थान पर है। साल 2022 में दुबई में ही अफगानिस्तान के खिलाफ 212 रन का स्कोर बनाया था। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान मौजूद है। वह चौथे नंबर पर भारत।

    टी20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर

    • 212/2 - भारत बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
    • 202/5 - भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, 2025*
    • 193/2 - पाकिस्तान बनाम हांगकांग, शारजाह, 2022
    • 192/2 - भारत बनाम हांगकांग, दुबई, 2022

    अभिषेक का जलवा

    श्रीलंका के खिलाफ मैच की बात करें तो पिछले दो मैचों में 74 और 75 रन बनाने अभिषेक ने शुक्रवार को करियर का पांचवां अर्धशतक बनाया। अभिषेक ने 61 रन की तूफानी पारी खेली। बता दें कि 23 मैच की पिछली 13 पारियों में वह एक बार भी 10 रन से कम में नहीं आउट हुए हैं। अभिषेक के अलावा तिलक वर्मा ने नाबाद 49 और संजू सैमसन ने 39 की पारी खेली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: कप्तानी की वजह से सूर्यकुमार यादव की फॉर्म खराब? फाइनल से पहले बढ़ी भारतीय टीम की टेंशन

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: कब सुधरोगे अभिषेक शर्मा! हर बार कर देते हो बेड़ा गर्क, मिलती है मायूसी ही मायूसी