India Squad Announcement Highlights: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी
India Squad Announcement Highlights: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करने वाली हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम
India Women's T20 World Cup 2026 Squad Announcement Highlights: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया के स्क्वाड में तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को पहली बार मौका मिला है।
India Squad Announcement Live: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए वही टीम खेलती हुई दिखाई देगी, जो विश्व कप में हिस्सा लेगी। तो वहीं एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम का एलान हुआ है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, सायली सतघरे, स्नेह राणा।
India Squad Announcement Live: हरलीन देओल की क्यों हुई छुट्टी?
हरलीन देओल को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। टीम में शामिल न किए जाने पर चयन समिति की प्रमुख अमिता ने कहा, "मध्य क्रम में फुलमाली बेहतर विकल्प हैं। हरलीन टीम में हैं, वह टेस्ट टीम में हैं लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए फुलमाली बेहतर विकल्प हैं।"
India Squad Announcement Live: नंदिनी शर्मा को पहली बार मौका
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा की सरप्राइज एंट्री हुई है। उन्हें पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। नंदिनी महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली के लिए खेलती हैं। उन्होंने अपने करियर में WPL में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 17 विकेट हासिल किए हैं।
India Squad Announcement Live: अमनजोत कौर और काश्वी गौतम बाहर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हुआ है। टीम इंडिया में स्टार ऑलराउंडर अमनजोत कौर को जगह नहीं मिली है। वे चोट की वजह से विश्व कप में नहीं खेल पाएंगी। उनके अलावा काश्वी गौतम को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वे भी चोटिल हैं।
India Squad Announcement Live: भारतीय टीम का स्क्वाड
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल इस प्रकार है-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली।
The wait is over! ⌛
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026
🚨 Presenting #TeamIndia’s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2026 🇮🇳
Let's bring out the cheers for #WomenInBlue 🤩#T20WorldCup pic.twitter.com/vZTGtqeTZL
India Squad Announcement Live: हरमनप्रीत कौर होंगी कप्तान
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का एलान कर दिया है। विश्व कप में भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करने वाली हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप 2025 भी अपने नाम किया था।
India Squad Announcement Live: महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें
महिला टी20 वर्ल्ड कप के अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टी20 विश्व कप को 6 बार अपने नाम किया है।
2009: इंग्लैंड
2010: ऑस्ट्रेलिया
2012/13: ऑस्ट्रेलिया
2013/14: ऑस्ट्रेलिया
2015/16: वेस्टइंडीज
2018/19: ऑस्ट्रेलिया
2019/20: ऑस्ट्रेलिया
2022/23: ऑस्ट्रेलिया
2024/25: न्यूजीलैंड
India Squad Announcement Live: भारतीय टीम का शेड्यूल
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल इस प्रकार है-
14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड
21 जून: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
India Squad Announcement Live: सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड चुनने के लिए बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में चयन समिति की मीटिंग जारी है। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर भी अपने एक्स अकाउंट पर साझा की है।
📸
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026
The Selection Committee Meeting for #TeamIndia's squad announcement for the upcoming ICC Women’s T20 World Cup is underway at the BCCI headquarters. 🙌#WomenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/3xg8k8oMzJ
India Squad Announcement Live: पिछले वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत अपने अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रहा। उनकी उम्मीदें पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच के परिणाम पर टिकी थीं लेकिन न्यूजीलैंड ने मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बना ली, जिससे उनकी उम्मीदें टूट गईं। ऐसे में भारत इस बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगा।
India Squad Announcement Live: भारत के ग्रुप में कौन-सी टीमें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान का आगाज 14 जून को करेगी, जहां उनका सामना पाकिस्तान से होने वाला है।
India Squad Announcement Live: कौन होगा ओपनर?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत का टॉप ऑर्डर लगभग तय लग रहा है। हालांकि प्रबंधन ने कई प्रयोग किए हैं लेकिन स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल सकती हैं। जेमिमा रोड्रिग्स तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकती हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से, भारतीय टीम के टॉप-3 में 8 खिलाड़ी खेल चुके हैं। उन्होंने मिलकर 2038 रन बनाए हैं। इनमें से 1858 रन शेफाली, मंधाना और जेमिमा ने बनाए हैं। ऐसे में ये तीनों ने शीर्ष क्रम में खेलती हुई दिखाई दे सकती हैं।
India Squad Announcement Live: कहां खेला जाएगा वर्ल्ड कप
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 12 जून से 5 जुलाई के बीच इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे।
India Squad Announcement Live: लाइव ब्लॉग
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड के एलान के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। भारतीय टीम की घोषणा शाम 5 बजे होगी। इस दौरान भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मौजूद रहेंगी।