Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India T20I Squad: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का एलान, Mayank Yadav को पहली बार मिला मौका

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 10:03 PM (GMT+05:30)

    बीसीसीआई की मेंस चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टेस्ट सीरीज के बाद भारत ग्वालियर नई ...और पढ़ें

    मयंक यादव को भारतीय टीम में मिली जगह। फाइल फोटो
    मयंक यादव को भारतीय टीम में मिली जगह। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20I मैच की होगी सीरीज
    2. मयंक यादव को पहली बार मिली भारतीय टीम में जगह
    3. नितीश कुमार रेड्डी को टीम में किया गया शामिल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ बीसीसीआई ने टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आईपीएल खेलने वाले मयंक यादव को पहली बार चुना गया है। अभिषेक शर्मा की भी वापसी हुई है। साथ ही विकेट कीपर के रूप में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को शामिल किया गया है।

    बीसीसीआई की मेंस चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टेस्ट सीरीज के बाद भारत ग्वालियर, नई दिल्ली और हैदराबाद में तीन टी20I मैच खेलेगा। सूर्यकुमार की अगुआई में भारतीय टीम सीरीज पर जीतने की कोशिश करेगी।

    मयंक यादव को मिली जगह

    टेस्ट का हिस्सा रहे शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। इनकी जगह, अभिषेक शर्मा, रियान पराग और नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। आईपीएल 2024 में घातक गेंदबाजी करने का उन्हें इनाम मिला है।

    बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम:-

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IPL को लेकर जय शाह की बड़ी घोषणा, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी 7.5 लाख रुपये मैच फीस; पूरा सीजन खेलने पर बनेंगे करोड़पति

    यह भी पढे़ं- India vs Bangladesh: क्रिकेटर्स को पसंद आई बेसन की रोटी और कबाब, जानें किस प्‍लेयर ने किस व्‍यंजन का लिया जायका