Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India tour of South Africa: टी-20 में Rohit Sharma और Virat Kohli को मिला आराम; वनडे में केएल राहुल होंगे कप्तान

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 09:04 PM (IST)

    बीसीसीआई ने टी-20 वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) की घोषणा कर दी है। टी-20 में सूर्या तो वहीं वनडे में केएल राहुल कप्तानी ...और पढ़ें

    साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान। फाइल फोटो
    साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान। फाइल फोटो

    HighLights

    1. वनडे में केएल राहुल करेंगे कप्तानी
    2. टी-20 में सूर्यकुमार यादव को मिली कमान
    3. टेस्ट में वापसी करेंगे रोहित और विराट कोहली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Squad for Ind vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। बीसीसीआई ने टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) की घोषणा कर दी है। टी-20 में सूर्या तो वहीं, वनडे में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। टेस्ट में रोहित टीम की कमान संभालेंगे। 

    वनडे के लिए के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया है। इसके अलावा शुभमन गिल को भी आराम दिया गया है। वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हराने के बाद से रोहित और कोहली छुट्टी पर हैं। 

    टेस्ट में होगी वापसी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होगी। रोहित टीम को लीड करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली ने पहले ही बीसीआई से वनडे और टी-20 से आराम की मांग की थी।

    यह भी पढ़ें- 'मैंने अभी साइन नहीं किया...' हेड कोच के कॉन्ट्रैक्ट पर बोले Rahul Dravid, BCCI ने कार्यकाल बढ़ाने की है घोषणा

    वनडे के लिए भारत की टीम:- ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर

    खबरें और भी

    टेस्ट के लिए भारत की टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद, सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा

    यह भी पढ़ें- Team India: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित को आराम; सूर्या टी-20 में संभालेंगे कमान