Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह को आंखें दिखा रहे थे सैम कोनस्टास, मिला डराने वाला जवाब, मुंह लटका के लौटना पड़ा पवेलियन, देखें Video

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 01:18 PM (IST)

    सिडनी टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोनस्टास के बीच सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन जमकर लड़ाई ह ...और पढ़ें

    जसप्रीत बुमराह और सैम कोनस्टास के बीच हुई जमकर लड़ाई
    जसप्रीत बुमराह और सैम कोनस्टास के बीच हुई जमकर लड़ाई

    HighLights

    1. IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह और सैम कोनस्टास के बीच हुई लड़ाई
    2. IND vs AUS: बुमराह ने कोनस्टास की बदतमीजी का दिया मुंहतोड़ जवाब
    3. IND vs AUS: मुंह लटकाकर पवेलियन लौटे कोनस्टास

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सैम कोनस्टास ने जब से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपना टेस्ट डेब्यू किया है तब से वह भारतीय खिलाड़ियों से पंगे लेते जा रहे हैं। मेलबर्न टेस्ट मैच में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को छेड़ा था और फिर यशस्वी जायसवाल को भी। सिडनी में शुक्रवार से शुरू हुए पांचवें टेस्ट मैच में भी कोनस्टा अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और बुमराह से भिड़ गए। इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह ने फिर इस 19 साल के लड़के को ऐसा जवाब दिया कि उन्हें मुंह लटकाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

    सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने एक बड़ा फैसला करते हुए रोहित शर्मा को आराम दिया और बुमराह को कप्तानी करने का मौका। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज फिर फेल हो गए और पूरी टीम 185 रनों पर ढेर हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना एक विकेट खो दिया और नौ रन बना लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: विराट कोहली से नहीं हो रहा कंट्रोल, सुधरने का नाम नहीं ले रहे किंग, पत्नी अनुष्का भी हो गईं नाखुश, देखें Video

    बुमराह और कोनस्टास की भिड़ंत

    दिन का आखिरी ओवर चल रहा था और आखिरी गेंद फेंकी जानी थी। बुमराह ये ओवर फेंक रहे थे। वह अपने रन अप पर थे तभी कोनस्टास ने कुछ अड़चन पैदा ही। उन्होंने बुमराह से कुछ कहा। बुमराह रुकने वाले नहीं थे। वह कोनस्टास का जवाब देने लगे। इतने में 19 साल का ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बुमराह को आंखें दिखाने लगा और उनकी तरफ बढ़ने लगा। उन्होंने बुमराह भी उनकी तरफ आने लगे। दोनों में गहमा-गहमी होने लगी। अंपायर इतने में बीच में आ गए और दोनों अपनी जगह वापस चले गए।

    अगली गेंद बुमराह ने डाली जो और ओवर और दिन की आखिरी गेंद थी। आखिरी गेंद पर बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद बुमराह अपनी टीम के साथियों के साथ जश्न मनाने के बजाए कोनस्टास की तरफ मुड़े और उनको आंखें दिखाई। कोनस्टास के पास इसका कोई जवाब नहीं था। वह चुप-चार मुंह लटकाकर पवेलियन लौट गए।

    खबरें और भी

    भारतीय बल्लेबाजी फेल

    इस मैच में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी फेल हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन ऋषभ पंत ने बनाए। पंत ने 98 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा। पंत के बाद रवींद्र जडेजा दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 26 रन बनाए। विराट कोहली 17 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर आउट हो गए।

    ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क के हिस्से तीन सफलताएं आईं। पैट कमिंस ने दो विकेट अपने नाम किए। नाथन लियोन को एक सफलता मिली। अपना डेब्यू मैच खेल रहे बेयू वेबस्टर इस पारी में विकेट नहीं ले सके।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 'अपना समय लो बेटे...' स्टीव स्मिथ के उकसाने पर शुभमन गिल ने कर दी बचकानी गलती, तोहफे में दे बैठे अपना विकेट