Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल के लिए मास्टरप्लान बनाकर आए थे मिचेल स्टार्क, पर्थ वाली गलती नहीं छोड़ रही भारतीय बल्लेबाज का पीछा

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 11:47 AM (IST)

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल एक बार फिर मिचेल स्टार्क का शिकार हो गए। स्टार्क न ...और पढ़ें

    यशस्वी जायसवाल के जाल में फंस गए मिचेल स्टार्क
    यशस्वी जायसवाल के जाल में फंस गए मिचेल स्टार्क

    HighLights

    1. IND vs AUS: मिचेल स्टार्क नहीं छोड़ रहे यशस्वी जायसवाल का पीछा
    2. IND vs AUS: ब्रिस्बेन में जायसवाल के लिए मास्टरप्लान तैयार करके आए थे स्टार्क
    3. IND vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में सस्ते में आउट हुए जायसवाल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया था। इस पारी के बाद यशस्वी की जमकर तारीफ हुई थी। इसी दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर एक कमेंट किया था और तब से ये खूंखार तेज गेंदबाज जायसवाल के पीछे पड़ गया है। एडिलेड के बाद अब ब्रिस्बेन टेस्ट में भी स्टार्क ने यशस्वी को आउट किया वो भी एक मास्टर प्लान से।

    पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पहली ही गेंद पर स्टार्क ने यशस्वी को आउट किया था। इसके बाद दूसरी पारी में यशस्वी ने शतक जमाया। उम्मीद थी कि एडिलेड में भी यशस्वी अच्छी पारी खेलेंगे खेलेंगे, लेकिन पहली पारी में स्टार्क ने उनके डंडे बिखेर दिए थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली कमेंटेटर ने टीवी पर आकर मांगी माफी, देखें Video

    स्टार्क का मास्टर प्लान

    पर्थ टेस्ट की पहली पारी में स्टार्क ने जिस तरह से जायसवाल को आउट किया था कुछ उसी तरह से ब्रिस्बेन में आउट किया। बस अंतर ये रहा कि तब जायसवाल एलबीडब्ल्यू हुए थे और इस बार कैच आउट। स्टार्क ने पर्थ में जायसवाल को लेग स्टंप पर गेंद दी थी जो अंदर की तरफ आई थी। जायसवाल ने इसे फ्लिक करना चाहा था, लेकिन चूक गए थे और एलबीडब्ल्यू हो गए थे। इसके बाद ब्रिस्बेन में भी स्टार्क ने इसी तरह की गेंद फेंकी, लेकिन इस बार उन्होंने स्क्वायर लेग पर फील्डर रखा था।

    जायसवाल ने शॉट खेला और गेंद सीधा वहां खड़े मिचेल मार्श के हाथों में चली गई। मार्श ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की और जायसवाल सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जायसवाल को आउट करने के बाद स्टार्क का जो रिएक्शन था वो ये बताने के लिए काफी था कि उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को अपने जाल में फंसा लिया।

    खबरें और भी

    ऑस्ट्रेलिया का विशाल स्कोर

    ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच की पहली पारी में 445 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसके लिए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जमाए। हेड ने 152 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 101 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने आखिरी में 70 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए। मोहम्मद सिराज के हिस्से दो सफलताएं आईं। आकाशदीप और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।

    यह भी पढ़ें- Travis Head Century: भारत पर 15 का खतरा, ट्रेविस हेड के शतक के साथ तय हो गई भारत की हार!