विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: डे-नाइट टेस्ट में ओपनिंग नहीं करेंगे रोहित शर्मा! अभ्यास मैच में दे दिए बड़े संकेत

Published: Sun, 01 Dec 2024 11:48 AM (GMT+05:30)

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शानदार शुरुआत की और पहले मैच में जीत हासिल की। अब दूसरे टेस् मैच ...और पढ़ें

रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में लेंगे हिस्सा
रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में लेंगे हिस्सा

HighLights

  1. IND vs AUS: रोहित शर्मा का दूसरे टेस्ट में वापसी करना तय
  2. IND vs AUS: एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू हो रहा है दूसरा टेस्ट
  3. IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की बैटिंग पोजिशन पर संशय

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच में रोहित शर्मा टीम में वापसी करेंगे। वह पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। बेटे के जन्म के कारण वह भारत में ही रुक गए थे। रोहित के आने से ये तय माना जा रहा था कि वह एडिलेड में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में ओपनिंग करेंगे। लेकिन अभ्यास मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिससे लग रहा है कि रोहित ओपनिंग नहीं करेंगे।

भारतीय टीम इस समय कैनबरा में है और दो दिन का अभ्यास मैच खेल रही है। इस मैच का पहला दिन बारिश के कारण नहीं हो सका। आज इस मैच का दूसरा दिन है। दूसरे दिन टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। टीम लिस्ट जब आई तो उसमें ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि रोहित दूसरे टेस्ट मैच में ओपनिंग न करें।

यह भी पढ़ें- Pink Ball Test में भारत-ऑस्‍ट्रेलिया का '36' का आंकड़ा, टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगी जीत; जानें डे-नाइट टेस्‍ट में भारत का प्रदर्शन

पांचवें नंबर पर नाम

टीम लिस्ट में रोहित का नाम पांचवें नंबर पर होता है। आमतौर पर ये लिस्ट बल्लेबाजी क्रम के अनुसार बनाई जाती है। रोहित का लिस्ट में नाम सबसे ऊपर होता था क्योंकि वह ओपनिंग बल्लेबाज हैं। लेकिन इस मैच में रोहित का नाम पांचवें नंबर पर है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि शायद रोहित एडिलेड में ओपनिंग न करें और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करें।

ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि पर्थ में भारत के दोनों ओपनरों ने अच्छा किया था। यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में फेल होने के बाद दूसरी पारी में शतक जमाया था। राहुल ने पहली पारी में मुश्किल समय में विकेट पर पैर जमाए थे। वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की थी और 77 रन बनाए थे।

नंबर-3 पर गिल

पहले मैच में शुभमन गिल भी नहीं खेले थे। उनको अंगूठे में चोट लग गई थी। अब गिल ठीक हैं और वापसी को तैयार हैं। ऐसे में नंबर-3 पर उनका बल्लेबाज करना तय है। पहले मैच में देवदत्त पडिक्कल ने इस नंबर पर बल्लेबाजी की थी। गिल के आने के बाद उनका बाहर जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में राहुल को यहां भी नहीं खिलाया जा सकता। चौथे नंबर पर कोहली का कब्जा है। अब पांचवें नंबर की बात है यहां रोहित खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 'वो संन्यास ले सकते हैं,' पर्थ टेस्ट में अश्विन को क्यों नहीं मिला मौका, भज्जी ने किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।