विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी में जुटे रोहित शर्मा, कोच के साथ की चर्चा फिर नेट्स पर बहाया पसीना

Published: Mon, 25 Nov 2024 11:23 AM (GMT+05:30)

अपने बेटे के जन्म के कारण पर्थ में पहला टेस्ट मैच मिस करने वाले भारत की टेस्ट टीम के नियमित ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाया पसीना
रोहित शर्मा ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाया पसीना

HighLights

  1. IND vs AUS: रोहित शर्मा पहुंचे ऑस्ट्रेलिया
  2. IND vs AUS: रोहित ने शुरू किया अभ्यास
  3. IND vs AUS: रोहित टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में आए नजर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट मैच में जीत की ओर बढ़ रही है। उसने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों की चुनौती रखी है। चौथे दिन पहले सेशन तक भारत ने मेजबानों की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। इस बीच भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी शुरू कर दी है।

रोहित रविवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। अपने बेटे के जन्म के कारण वह पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे और भारत में थे। रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की है।

यह भी पढ़ें- IPL Auction: कौन है Naman Dhir जिसके लिए MI ने RR से लड़ी लड़ाई, चुकानी पड़ी 17 गुना ज्यादा कीमत

नेट्स पर दिखे रोहित

रोहित कल रविवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। मैच के चौथे दिन यानी सोमवार को वह कोच गौतम गंभीर के साथ ड्रेसिंग रूम में भी नजर आए। रोहित और गंभीर दोनों चर्चा करते हुए दिखाई दिए। इसके कुछ देर बाद रोहित ने सीधा नेट्स का रुख किया और अपनी तैयारी शुरू कर दी। दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में होना है जो पिंक बॉल टेस्ट है। ये डे-नाइट टेस्ट होगा। गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला ये मैच काफी अहम है। गुलाबी गेंद को खेलना आसान नहीं होता है और रोहित इस मुश्किल मैच से पहले पूरी तरह से लय में आना चाहते हैं और इसलिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उन्होंने बिल्कुल भी समय वेस्ट नहीं किया।

रोहित के सामने सिरदर्द

रोहित की गैरमौजूदगी में उनकी जगह कप्तानी तो बुमराह ने की थी और यशस्वी के साथ सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी केएल राहुल ने संभाली थी। राहुल ने दोनों पारियों में अच्छा किया था। पहली पारी में मुश्किल हालत में उनके 26 रनों ने टीम को काफी राहत दी थी। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने जायसवाल के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 201 रन जोड़े थे। राहुल ने दूसरी पारी में 77 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- टी20 मैच में सिर्फ 7 रनों पर ढेर हुई पूरी टीम, सात बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता, 264 रनों से मिली हार, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।