Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Steve Smith को मिला भाग्‍य का साथ! स्‍टंप से गेंद टकराई पर नहीं बिखरी गिल्‍लियां; मायूस हुए भारतीय फैंस

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 04:21 PM (IST)

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल मैच में किस्मत ऑस्ट्रेलिया या यूं कहें स्टीव स्मिथ का साथ देती दिखाई ...और पढ़ें

    स्टीव स्मिथ की किस्मत ने दिया साथ
    स्टीव स्मिथ की किस्मत ने दिया साथ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेल रही है। जब भी आईसीसी नॉकआउट में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होता है तो भारत के मन में डर होता है। अगर ऊपर से किस्मत भी भारत के खिलाफ हो जाए तो फिर खौफ को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। दुबई में कुछ ऐसा ही हो रहा है। किस्मत ऑस्ट्रेलिया के साथ नजर आ रही है।

    तभी तो गेंद स्टम्प से टकराने के बाद भी गिल्लियां नहीं गिरी और स्टीव स्मिथ खड़े रहे। रोहित शर्मा हैरान हो गए। पूरी टीम इंडिया को यकीन नहीं हो रहा था कि ये क्या हो गया है। स्मिथ बड़े बल्लेबाज हैं और उनका टिकना भारत को सिर्फ दर्द ही देगा।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: अश्विन की बात मानकर Varun Chakravarthy ने किया Travis Head का शिकार, काम कर गया अन्ना का प्लान

    क्या हुआ था

    मामला 14वें ओवर का है। अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। आखिरी गेंद उन्होंनें फेंकी जिस पर स्मिथ ने निकल कर मारना चाहा, लेकिन गेंद उनके पैड से टकराकर स्टम्प पर जा लगी। यहां स्मिथ की किस्मत ने साथ दिया क्योंकि गिल्लियां नहीं गिरी थीं। नियम के मुताबिक अगग गिल्लियां नहीं गिरती हैं तो फिर आउट नहीं माना जाता है। स्मिथ टिके रहे।

    स्मिथ को भी मोहम्मद शमी ने जीवनदान दे दिया। 22वें ओवर की चौथी गेंद को स्मिथ ने गेंदबाज शमी के पास ही खेल दिया। ये शमी के लिए मौका था कि वह कैच पकड़ भारत को एक और बड़ा विकेट दिला दें। हालांकि, शमी ये मौका गंवा बैठे।

    खबरें और भी

    स्मिथ ने जमाया अर्धशतक

    स्मिथ को मिले जीवनदान का नतीजा ये रहा कि वह अर्धशतक जमा चुके हैं। 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अब वह भारत के लिए खतरा बनते दिख रहे हैं। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है और बल्लेबाज लगातार आउट होते जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Travis Head: पहली गेंद पर जीवनदान, फिर Varun Chakravarthy के ‘चक्रव्यूह’ ने किया काम-तमाम; बैटर को खुद नहीं हुआ यकीन