विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: विराट कोहली एडिलेड में डॉन ब्रैडमैन की बराबरी से चूके, मिचेल स्टार्क ने कर दिया खेल खराब

Published: Fri, 06 Dec 2024 11:55 AM (IST)

विराट कोहली से उम्मीद थी कि वह एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में अच्छी पारी खेलेंगे और ...और पढ़ें

विराट कोहली एडिलेड में सस्ते में लौटे पवेलियन
विराट कोहली एडिलेड में सस्ते में लौटे पवेलियन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब एडिलेड के मैदान पर उतरे थे तो लगा था कि पर्थ वाला काम यहां भी दोहाएंगे और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा ले लेंगे, लेकिन इस मैच में भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बने मिचेल स्टार्क ने उनकी उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। स्टार्क ने कोहली को दहाई के अंक में भी नहीं जाने दिया।

स्टार्क ने 21वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने ऑफ स्टम्प के बाहर लैंग्थ बॉल फेंकी। गेंद ने अच्छा बाउंस लिया और कोहली के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई, जहां स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लपका। इसी के साथ कोहली डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने लिया पर्थ का बदला, यशस्वी जायसवाल को 'गोल्डन डक' पर किया आउट, इस मामले में बने नंबर-1

कोहली हुए फेल

कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया था। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन से आगे निकल गए थे। ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतक हैं तो वहीं कोहली के 30। एडिलेड में भी कोहली शतक जमा ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते थे। ब्रैडमैन के नाम विरोधी टीम के घर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ उसके ही घर में 11 शतक जमाए हैं।

कोहली इस मामले में दूसरे नबंर पर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुल 10 इंटरनेशनल शतक जमाए हैं। अगर वह इस मैच की पहली पारी में शतक जमा देते तो ब्रैडमैन का बराबरी कर लेते और दूसरी पारी में उनके पास महान बल्लेबाज से आगे निकलने का मौका होता। हालांकि, अब कोहली को बराबरी के लिए दूसरी पारी का इंतजार करना होगा।

स्टार्क हावी

इस पारी में स्टार्क ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने केएल राहुल को पवेलियन की राह दिखाई। इन दोनों के बाद उन्होंने विराट कोहली का शिकार किया। टीम इंडिया ने पहले सेशन में चार विकेट खोए। जोस हेजलवुड की जगह इस मैच में खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने गिल को पवेलियन भेजा। पहले सेशन में भारत ने 84 रन देकर चार विकेट खो दिए।

यह भी पढ़ें- Ravindra Jadeja Net Worth: बर्थडे ब्वॉय रवींद्र जडेजा कैसे बने करोड़पति? जानिए कितनी है कमाई और क्या है जरिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।