विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: सिडनी में तीसरे दिन टीम इंडिया ने क्यों पहनी है पिंक जर्सी? दिल जीतने वाली है वजह

Published: Sun, 05 Jan 2025 05:33 AM (GMT+05:30)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है और इस ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने क्यों पहनी पिंक जर्सी
भारतीय टीम ने क्यों पहनी पिंक जर्सी

HighLights

  1. IND vs AUS: भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट में पहनी पिंक जर्सी
  2. IND vs AUS: सिडनी टेस्ट को पिंक टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है
  3. IND vs AUS: भारत की कोशिश तीसरे दिन मजबूत बढ़त लेने की

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है और जब टीम इंडिया के खिलाड़ी बल्लेबाजी करने आए तो उनकी जर्सी पर पिंक कलर की झलक थी। इसी रंग से उनके नाम और जर्सी नंबर लिखे थे। ये देख सभी हैरान रह गए कि आखिर ऐसा क्यों है। इसकी जो वजह है वो दिल जीतने वाली है। सिडनी टेस्ट को पिंक टेस्ट कहा जाता है और इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरू से ही पिंक रंग के साथ दिखी है।

सिडनी में जो न्यू ईयर टेस्ट होता है वो पिंक टेस्ट होता है। इसका कारण ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं। उनका एक फाउंडेशन है जो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाओं की मदद करता है और इस मैच से जो भी पैसा मिलता है वो इस फाउंडेशन को बतौर चैरिटी में दिया जाता है और इसी कारण इसे पिंक टेस्ट कहा जाता है। मैक्ग्रा ने इसकी शुरुआत अपनी पत्नी जेन की याद में की थी जिनका निधन ब्रेस्ट कैंसर के कारण हो गया था।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: तीसरे दिन ही सिडनी फतह करेगी टीम इंडिया! WTC फाइनल की राह होगी आसान, समझिए पूरा गणित

दिन की शुरुआत में दिखी झलक

मैच के तीसरे दिन की जब शुरुआत हुई थी तब टीम इंडिया पिंक कारपेट पर मैदान पर आई और ग्लेन मैक्ग्रा से मिली जिन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को पिंक कैप दी। मैक्ग्रा का फाउंडेशन कैंसर के प्रति जागरुकता फैलता है और इसी कारण मैदान पर भी पिंक कलर के बोर्ड दिखते हैं और इसके विज्ञापन भी मैदान पर नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी आज पिंक कैप पहनी है। मैदान पर दर्शक भी पिंक रंग में रंगे दिखे हैं।

ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का टारगेट

मैच के तीसरे दिन भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि टीम मजबूत बढ़त हासिल करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 141 रनों के साथ की थी। ऑस्ट्रेलिया ने बाकी के बचे चार विकेट जल्दी गिरा दिए। टीम इंडिया 157 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत के पास चार रनों की बढ़त थी और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया को 163 रनों का टारगेट मिला है।

यह भी पढ़ें- 'किसी ने प्लेट में सजाकर कप्तानी नहीं दी,' ड्रेसिंग रूम विवाद पर रोहित का करारा जवाब, धोनी-कोहली का क्यों लिया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।