यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: 'लौट आया हिटमैन', Rohit Sharma ने रिकॉर्डतोड़ शतक से की फॉर्म में वापसी, 16 महीने बाद दी फैंस को खुशी
रोहित शर्मा लंबे समय से फॉर्म की तलाश में थे। उम्मीद थी कि कटक में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित फॉर्म में वापसी कर लेंगे और हुआ भी ऐसा ही। रोहित ने बाराबटी ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs ENG: कटक में रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी
- IND vs ENG: तूफानी पारी खेल बनाए रिकॉर्ड
- IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को मिली अच्छी खबर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रोहित का बल्ला शांत रहा था। नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। रोहित ने आखिरकार कटक में अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। भारतीय टीम ने शतक के साथ फॉर्म में वापसी की है और कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
कटक में रोहित ने शुरुआत से ही अपना पुराना रंग दिखाया। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने कुछ शानदार छक्के मारे और क्रिस गेल के वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल के नाम वनडे में कुल 331 छक्के हैं। रोहित इससे आगे निकल गए। रोहित ने 22 रन का आंकड़ा छूते हुए भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे कर दिया। अब रोहित वनडे में सबसे ज्यादा रनों के मामले में राहुल से आगे निकल गए हैं।
जमाया अर्धशतक
रोहित ने शुरू से इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वह लय हासिल कर रहे थे तभी खराब लाइट के कारण मैच रोका गया। लगा कि रोहित अपनी लय खो देंगे। तकरीबन आधे घंटे के बाद जब मैच शुरू हुआ तो रोहित ने आते ही चौका मार दिया। रोहित ने लय नहीं खोई थी। उन्होंने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा किया। ये रोहित का 58वां वनडे अर्धशतक था।
अर्धशतक पूरा करने के बाद रोहित ने ऊपर आसामन की तरफ देखा और भगवान का शुक्रिया अदा किया। भारत को इस मैच में जीतने के लिए 305 रनों की जरूरत है और इसके लिए उसे अच्छी शुरुआत चाहिए थी जो रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को दी। दोनों ने शतकीय पारी को अंजाम दिया।
खबरें और भी
अक्टूबर 2023 में जमाया था शतक
रोहित ने इससे पहले वनडे में शतक 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ जमाया था। ये वनडे वर्ल्ड कप का मैच था जो दिल्ली में खेला गया था। इस मैच में रोहित के बल्ले से 13 रनों की पारी निकली थी। उसके बाद से अब रोहित ने वनडे में सैकड़ा ठोका है और 16 महीने के सूखे को खत्म किया है। रोहित ने 76 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनके करियर का 32वां शतक है।