Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा जोरदार झटका, स्‍टार विकेटकीपर को लगी चोट; इतने समय के लिए हुआ बाहर

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 08:43 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हरा दिया। इस सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में खेला गया था जिसमें भारत ने रिकॉर्ड150 ...और पढ़ें

    भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी को लगी चोट
    भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी को लगी चोट

    HighLights

    1. IND vs ENG: भारतीय टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल
    2. IND vs ENG: लंबे समय के लिए हुआ क्रिकेट से दूर
    3. IND vs ENG: भारत ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है। अब वनडे की तैयारी है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत छह फरवरी से हो रही है। हालांकि, इस सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन चोटिल हो गए हैं।

    संजू पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत का हिस्सा थे। हालांकि, उनका बल्ला एक भी मैच में नहीं चला था और वह एक ही तरह से बार-बार शॉर्ट पिच गेंदो पर आउट हुए थे। इसी दौरान उन्हें चोट लगी और वह लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'ऐसी सेंचुरी देखी नहीं कभी', Abhishek Sharma की पारी देख गुरु गंभीर हो गए गदगद

    उंगली में लगी चोट

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू को उंगली में चोट लग गई है जिसके कारण वह पांच से छह सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 के दौरान इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद संजू की तर्जनी उंगली में लगी थी। इस चोट ने उन्हें क्रिकेट से दूर कर दिया है और अब वह रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में केरल के लिए नहीं खेल पाएंगे।

    पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि संजू अपने घर तिरुवनंतपुरम लौट गए हैं और वह एनसीए में रिहैब के बाद ही अभ्यास शुरू करेंगे। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने के लिए उन्हें एनसीए से हरी झंडी की जरूरत होगी। बीसीसीआई सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "सैमसन को दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई है। नेट्स पर लौटने के लिए उन्हें पांच से छह महीन का समय लगेगा। इसलिए उनके रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेलने की संभावना नहीं है।"

    खबरें और भी

    करेल को आठ से 12 फरवरी के बीच पुणे में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलना है। सूत्र ने कहा, "पूरी संभावना है कि अब वह आईपीएल में सीधा राजस्थान रॉयल्स के साथ ही वापसी करें।"

    वनडे टीम का नहीं हैं हिस्सा

    सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का हिस्सा नहीं हैं। न ही वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं। टी20 सीरीज में उनका बल्ला अच्छे से चला नहीं। बांग्लादेश और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाने वाले संजू इंग्लैंड के खिलाफ एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सके। संजू ने पांच मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा वरुण चक्रवर्ती का दिल, ड्रेसिंग रूम में जो किया उसका Video हो गया वायरल