यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य को नागपुर पुलिस ने बीच रास्ते रोका और करने लगे पूछताछ - Video आग की तरह फैला
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच नागुपर में खेला जाना है और दोनों ही टीमें मैच के ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है
- IND vs ENG: सीरीज का पहला वनडे नागपुर में खेला जाएगा
- IND vs ENG: नागपुर पुलिस ने टीम इंडिया का स्टार को रोका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी वहां पहुंच गए हैं, लेकिन जब भारतीय खिलाड़ी होटल में जा रहे थे तब नागपुर पुलिस ने टीम के एक स्टार को रोक दिया।
इस सीरीज से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज पर भारत ने 4-1 से कब्जा किया था। जो खिलाड़ी टी20 टीम के सदस्य नहीं थे वो पहले ही नागपुर पहुंच चुके थे। वहीं सपोर्ट स्टाफ और बाकी खिलाड़ी कल नागपुर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: नागपुर से शुरू होगी दुबई की 'रिहर्सल', विराट कोहली-रोहित शर्मा से गुरु गंभीर को है बड़ी उम्मीद
पुलिस ने स्टार को रोका
टीम इंडिया नागपुर में रेडिसन होटल में रुकी है। टीम की बस जब इस होटल में आई और खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ जब अपना सामना उतारने लगा तो नागपुर पुलिस ने थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु को सामान के पास जाने से रोक दिया। जो वीडियो सामने आया है उसमें लग रहा है कि रघु बस के कुछ दूर से आ रहे थे और अपना सामान लेने जा रहे थे।
तभी वहां खड़े एक पुलिस वाले ने उन्हें रोक लिया। फिर एक और पुलिस वाला वहां आ गया और उन्हें रोकने लगा। कुल तीन पुलिस वालों ने मिलकर रघु को रोक लिया। हालांकि, इस दौरान रघु हंस रहे थे। उन्होंने फिर अपने बारे में बताया तो पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
खबरें और भी
GOAT Raghu of Indian cricket team was denied entry by Nagpur police 😂
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) February 4, 2025
Nagpur police guarding Rohit Sharma's boys too strictly 😎 pic.twitter.com/iko9TTD0hP
ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वीडियो बनाने वाला कह रहा है, "अरे कोच है वो। टीम के साथ है। बस से उतरा है।"
टीम की सफलता में दिया योगदान
रघु को सचिन तेंदुलकर ने खोजा था। वह लगातार टीम के साथ हैं और उनका पूरा नाम राघवेंद्र द्विवेदी है। उनके थ्रो डाउन का ही नतीजा है कि भारतीय बल्लेबाज आज एक से एक तूफानी गेंदबाज को आसानी से खेल लेते हैं। विराट कोहली से लेकर टीम के कई स्टार खिलाड़ियों ने माना है कि रघु थ्रो डाउन में काफी तेज गेंद फेंकते हैं जिससे उन्हें पेस को खेलने में मदद मिलती है।