विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 2nd ODI: ईडन पार्क के बाद हेनरी स्टेडियम में झंडा गाड़ने उतरेगा भारत, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:51 PM (IST)

भारतीय टीम की नजर दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होगी। यहां जानिए कब और कहां मुकाबला लाइव देख सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब दोनों टीमों के बीच शनिवार को दूसरा मुकाबला होगा, जहां उसकी नजर अपने बढ़त को और मजबूत करने पर होगी। वहीं, न्यूजीलैंड सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से शुभमन गिल की टीम ने न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में सिर्फ 185 रन पर समेट दिया था। बारिश से बाधित इस मैच में विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 23वें ओवर में मैच जीता दिया। अब कोहली से एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका

न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे से पहले बड़ा झटका लगा है। डेवोन कॉनवे कनकशन की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान मैट हेनरी से टक्कर होने के बाद इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वो पहला मैच नहीं खेले थे और अब सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। उनकी जगह निक केली को टीम में शामिल किया गया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच सात नवंबर, शनिवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस सात बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

किस एप पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच को सोनी लिव एप पर भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव के परिवार से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूर्या की बेटी ने सुनाया भजन तो PM ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला; Video

यह भी पढ़ें- BAN vs WI: फील्डिंग के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर ले जाया गया मैदान से बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।