IND vs NZ: वेलिंगटन में होगा 'दिमाग' का असली टेस्ट, तेज हवाएं और मौसम के कारण हर पल बदलनी पड़ेगी रणनीति!
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। तेज हवाएं ...और पढ़ें

गेंदबाजों को लाइन-लेंथ का रखना होगा ध्यान (Pic Credit - BCCI X)
HighLights
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में दूसरा वनडे
भारत को पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल
दोनों टीमों को रणनीति में करना पड़ेगा बदलाव
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ऑकलैंड में जीत के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम के सामने अब ऐसी चुनौती है, जहां सिर्फ कौशल ही नहीं, मौसम के मिजाज से तालमेल बैठाना भी अहम होगा। शनिवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां तेज हवाएं खेल का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं।
ऐसे में शुभमन गिल की टीम शनिवार को दूसरे वनडे में उतरते समय सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने के साथ परिस्थितियों को साधने की कोशिश भी करेगी। वेलिंगटन की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने के साथ चुनौतीपूर्ण भी हो सकती हैं।
लाइन-लेंथ पर देना होगा ध्यान
तेज झोंके गेंदबाज के रन-अप, संतुलन और गेंद छोड़ने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। यॉर्कर और धीमी गेंदों पर नियंत्रण रखना भी आसान नहीं होगा। हवा की दिशा के अनुसार गेंदबाजों को अपनी लेंथ और लाइन में बदलाव करना पड़ सकता है।
एक छोर से हवा के साथ गेंदबाजी करने का लाभ मिल सकता है, लेकिन दूसरे छोर से हवा के खिलाफ गेंद डालना धैर्य और अतिरिक्त मेहनत की मांग करेगा। वहीं, दूसरी ओर बल्लेबाजों के लिए भी परिस्थितियां सहज नहीं होंगी।
बल्लेबाजी भी नहीं आसान
तेज हवा में ऊंचे शॉट लगाने का फैसला जोखिम भरा हो सकता है, जबकि क्षेत्ररक्षकों को कैच लेते समय गेंद की दिशा का सही अंदाजा लगाना होगा। भारत के लिए जरूरी होगा कि बल्लेबाज परिस्थितियों को समझकर पारी आगे बढ़ाएं और सिर्फ आक्रामकता के भरोसे न रहें।
मौसम पूर्वानुमान ने मुकाबले की चिंता बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना है। बादल और हवा में नमी तेज गेंदबाजों को स्विंग दिला सकती है, लेकिन बारिश के कारण ओवर घटने की स्थिति में दोनों टीमों की रणनीति बदलनी पड़ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।