विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुंबई में बुमराह को बाहर रखो', सीरीज हारने के बाद दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा को दी नसीहत

Published: Sun, 27 Oct 2024 11:23 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम को पुणे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही भारत ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती दो मैचों में खास प्रभाव नहीं छोड़ा है
जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती दो मैचों में खास प्रभाव नहीं छोड़ा है

HighLights

  1. IND vs NZ: भारत ने 12 साल बाद घर में गंवाई टेस्ट सीरीज
  2. IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड का अगला मैच मुंबई में होगा
  3. IND vs NZ: तीसरे मैच से पहले रोहित शर्मा को मिली सलाह

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम 12 साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज हारी है। भारत को उसके देश में हराना काफी मुश्किल है, लेकिन ये मुश्किल काम किया है न्यूजीलैंड जिसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच जीत पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इस हार के बाद भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कप्तान रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह को लेकर खास सलाह दी है।

भारत को बेंगलुरू टेस्ट में भी हार मिली थी और पुणे में भी न्यूजीलैंड ने उसे हरा दिया। न्यूजीलैंड से पहले एलेस्टर कुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने साल 2012 में भारत को भारत में ही टेस्ट सीरीज में मात दी थी। हालांकि, इसके बाद भारत ने अपने घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया के 4 संकट, मुंबई में भी न हो जाए भारत का बड़ा नुकसान

बुमराह को कार्तिक ने दी सलाह

कार्तिक ने पुणे टेस्ट मैच के बाद कहा है कि मुंबई में एक नवंबर से जो टेस्ट मैच शुरू हो रहा है उसमें भारत को जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहिए और मोहम्मद सिराज को वापस बुलाना चाहिए। दूसरे टेस्ट मैच में सिराज की जगह आकाशदीप को जगह मिली थी। बुमराह ने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ तीन विकेट लिए हैं और इस दौरान उनका इकॉनमी 3.09 का रहा है।

कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "बुमराह को निश्चित तौर पर आराम करने की जरूरत है। ये हो रहा, आप अगले मैच में मोहम्मद सिराज को टीम में देख सकते हैं। मैं इसके अलावा टीम की प्लेइंग-11 में कोई और बदलाव नहीं देखता हूं, अगर किसी को कोई चोट लगती है तो बात अलग है। मैं इसका कोई कारण नहीं देखता हूं कि जो बल्लेबाज और गेंदबाज पुणे में खेले थे उन्हें एक और मौका नहीं मिलेगा।"

परेशान हैं कार्तिक

कार्तिक ने कहा कि उनके लिए ये हार पचा पाना मुश्किल है और वह अभी तक परेशान हैं। कार्तिक ने कहा कि इसी कारण वह सही तरह से सोच नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हार और निराशा अभी तक मेरे दिमाग में है। मैं साफ तौर पर कुछ सोच नहीं पा रहा हूं कि अगले मैच की प्लेइंग-11 में क्या होगी। लेकिन अगर मुझे सोचना पड़े तो मैं बुमराह को आराम देकर सिराज को टीम में वापस लाऊंगा।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया की ताकत ही बनी उसकी सबसे बड़ी कमजोरी, स्पिन के फेर ने भारत का किया तगड़ा नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।