Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ Final: 'गार्डन में मत घूम...' रोहित शर्मा ने ड्रिंक्स ब्रेक में लगाई शुभमन गिल की क्लास, जमकर निकाला गुस्सा

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 04:06 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेल रही है। इस खिताबी मुकाबले को लेकर रोहित शर्मा काफी गंभ ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने शुभमन गिल पर निकाला गुस्सा
    रोहित शर्मा ने शुभमन गिल पर निकाला गुस्सा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम चैंपियंस ट्ऱ़ॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ रही है। ये मैच काफी अहम है क्योंकि खिताब का मामला है और इसलिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी गंभीर है। वह चाहते हैं कि टीम का हर खिलाड़ी पूरे फोकस के साथ मैदान पर मौजूद रहे। लेकिन उप-कप्तान शुभमन गिल ड्रिंक्स ब्रेक में अपना फोकस खो बैठे और फिर रोहित ने उनको जमकर डांटा।

    न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसकी शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन बाद में टीम इंडिया ने अपना शिकंजा कस लिया। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर भारत को मैच में वापस ला दिया। इसके बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ और रोहित का गुस्सा देखने को मिला।

    गार्डन में घूम रहे थे गिल

    15 ओवरों के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तो टीम इंडिया ने हर्डल बनाया और सभी खिलाड़ी एक साथ आए। कप्तान रोहित इस दौरान टीम की रणनीति को लेकर बात कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा की गिल हर्डल में नहीं हैं और वह दूर खड़े हैं। ये देख रोहित गुस्सा हो गए और जोर से चिल्लाकर गिल को बुलाया। रोहित अक्सर अपने खिलाड़ियों से कहते हैं कि गार्डन में मत घूमों। इस दौरान भी संभवतः रोहित ने उनसे ऐसा ही कुछ कहा होगा।

    पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित ने अपने खिलाड़ियों से ये बात कही जो स्टम्प माइक में कैद हो गई थी। तब से ये उनका डायलॉग बन गया है।

    खबरें और भी

    रोहित हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम

    रोहित शर्मा अगर ये खिताब जीत जाते हैं तो भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। आठ महीने पहले जून-2024 में रोहित की कप्तानी में ही भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। अब अगर रोहित ये खिताब भी जीत लेते हैं तो फिर वह दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के सिर्फ दूसरे कप्तान बनेंगे। उनसे पहले ये काम सिर्फ एमएस धोनी ने किया है।

    यह खबर अभी अपडेट हो रही है