Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: Suryakumar Yadav की नजरें दूसरे टी20 में बड़े कीर्तिमान पर, टूट सकता है Virat Kohli का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:43 AM (IST)

    Suryakumar Yadav Equals Virat Kohli World Record भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार फिफ्टी ...और पढ़ें

    IND vs SL: Suryakumar Yadav ने Virat Kohli के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
    IND vs SL: Suryakumar Yadav ने Virat Kohli के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

    HighLights

    1. SL vs IND: भारत ने श्रीलंका को पहले टी20I में 43 रन से हराया
    2. Suryakumar Yadav ने Virat Kohli के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
    3. Suryakumar Yadav ने टी20 में 16वीं बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बतौर भारतीय कप्तान सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की।

    भारत ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 43 रन से हराया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 213 रन का स्कोर खड़ा किया।

    भारत की तरफ से सूर्या ने 26 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उन्हें मैच के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी मिला। इस दौरान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।

    Suryakumar Yadav ने Virat Kohli के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

    दरअसल, भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार कुमार (Suryakumar Yadav) को भारत-श्रीलंका के पहले टी20 मैच में 58 रन की पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया।

    सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। इस दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली।

    खबरें और भी

    सूर्या ने 69 मैच खेलते हुए 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते, जबकि विराट कोहली ने 125 टी20 मैच खेलते हुए ये अवॉर्ड अपने नाम किए थे। अब आज यानी 28 जुलाई को भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाना है, जिसमें सूर्यकुमार यादव अगर प्लेयर ऑफ द मैच जीत जाते हैं, तो वह विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: SL vs IND 1st T20: Suryakumar Yadav ने किसे बताया जीत का किस्मत कनेक्शन? 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के बाद दिया बयान

    T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड

    16 बार - सूर्यकुमार यादव (69 मैच)

    16 बार - विराट कोहली (125 मैच)

    15 बार - अलेक्जेंडर रजा (91 मैच)

    14 बार - मोहम्मद नबी (129 मैच)

    14 बार - रोहित शर्मा (159 मैच)

    14 बार- वीरानदीप सिंह (78 मैच)

    यह भी पढ़ें: SL vs IND: Suryakumar Yadav ने टी20I में जड़ी 20वीं फिफ्टी, हार्दिक को छोड़ा पीछे; बतौर कप्तान बनाया नया रिकॉर्ड