विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy: भारत-पाकिस्‍तान के बीच इस दिन खेला जाएगा हाई वोल्‍टेज मैच, 'रोहित ब्रिगेड' लाहौर में खेलेगी अपने सभी मुकाबले

Published: Mon, 08 Jul 2024 08:51 PM (IST)

भारत और पाकिस्‍तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 1 मार्च 2025 को खेला जाएगा। यह भी जानने वाली प्रमुख ...और पढ़ें

भारत और पाकिस्‍तान के बीच 1 मार्च को हो सकती है भिड़ंत (Pic Credit- X)
भारत और पाकिस्‍तान के बीच 1 मार्च को हो सकती है भिड़ंत (Pic Credit- X)

HighLights

  1. भारत और पाकिस्‍तान के बीच 1 मार्च को खेला जाएगा मुकाबला
  2. भारतीय टीम के सभी ग्रुप मैच लाहौर में आयोजित होंगे
  3. पीसीबी ने आईसीसी को टूर्नामेंट का प्रस्‍तावित कार्यक्रम भेजा

जेएनएन, नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अगला लक्ष्य चैंपियंस ट्राफी है। शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह से हरी झंडी मिलने के बाद भारतीय टीम की कप्तानी का दारोमदार अगले एक वर्ष तक रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने वाला है।

वहीं, इस बीच अगले वर्ष 19 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा अब तक तय नहीं है, परंतु पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को टूर्नामेंट का प्रस्तावित कार्यक्रम भेज दिया है।

इसके अनुसार भारत को एक मार्च को पाकिस्तान से भिड़ना है। इंग्लिश समाचार पत्र टेलिग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी की ओर से भेजे गए कार्यक्रम में टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK मैच के दौरान एक शख्स पर फूटा था Anushka Sharma का गुस्सा? सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला Video

वहीं, भारतीय टीम अपना अभियान 20 फरवरी को बांग्लादेश के विरुद्ध शुरू करेगा। उसे 23 फरवरी को न्यूजीलैंड और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एक मार्च को भिड़ना है। पीसीबी ने प्रस्तावित कार्यक्रम में सुरक्षा की पुष्टि से भारत के सभी ग्रुप मैच लाहौर में ही रखे हैं।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेने पाकिस्तान जाएगी या नहीं। अंतिम बार भारतीय टीम ने 2008 में पाक दौरा किया था। बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार भारतीय टीम के पाक दौरे को लेकर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। सरकार की ओर से अब तक इस पर निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: भारतीय टीम पाकिस्‍तान जाएगी या नहीं, दिग्‍गज क्रिकेटर ने कर दिया बड़ा दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।