Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Games 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान, वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद हरमनप्रीत पर BCCI ने जताया भरोसा

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:56 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। ...और पढ़ें

    Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का एलान

    Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का एलान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बावजूद बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भरोसा बनाए रखा है। जापान में होने वाले में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का एलान हो गया है, जिसमें टीम की कमान हरमनप्रीत ही संभालेंगी।  

    Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का एलान

    दरअसल, एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में खेले जाएंगे। भारतीय टीम यहां डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। टीम ने 2023 में हांगझोऊ, चीन में गोल्ड मेडल जीता था। एशियन गेम्स में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। 

    हाल ही में इंग्लैंड में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया था। रविवार को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

    इस प्रदर्शन के लिए 37 साल की हरमनप्रीत की कप्तानी पर सवाल उठे थे, जिनकी अगुआई में भारत ने पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन इसके बावजूद एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने हरमनप्रीत को एक और मौका दिया है।

    एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान पर स्मृति मंधाना बनी रहेंगी। वर्ल्ड कप स्क्वॉड से सिर्फ विकेटकीपर-बैटर यास्तिका भाटिया को बाहर किया गया है। उनकी जगह जी कमलिनी को टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप के दौरान टखने की चोट के कारण बाहर हुईं ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल को टीम में रखा गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। बल्लेबाजी में हरमनप्रीत का साथ मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष देंगी। गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और नंदिनी शर्मा पर होगी।

    खबरें और भी

    महिला टी20 वर्ल्ड 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन

    महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज की, लेकिन साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, क्योंकि वह टूर्नामेंट की सर्वोच्च रैंकिंग वाली एशियाई टीम थी।

    एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम:

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदिनी शर्मा।

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: दीप्ति शर्मा ने महिला क्रिकेट के इतिहास में मचाई उथल-पुथल, तोड़ डाला 'ऑल-टाइम' वर्ल्ड रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लॉर्ड्स में बुरी तरह रौंदा, टीम इंडिया विमेंस वर्ल्ड कप से हुई बाहर