Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत के सिर सजा जीत का सेहरा, Asia Cup में team India ने रचा इतिहास, तितर-बितर हुई ODI रिकॉर्ड बुक

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 07:09 PM (IST)

    भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत एशिया कप में सबसे ज्यादा आठवीं बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम बन गई है। भारत न ...और पढ़ें

    भारत एशिया कप में सबसे ज्यादा आठवीं बार जीतने वाली टीम बन गई है।
    भारत एशिया कप में सबसे ज्यादा आठवीं बार जीतने वाली टीम बन गई है।

    HighLights

    1. भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
    2. भारत एशिया कप में सबसे ज्यादा आठवीं बार जीतने वाली टीम बन गई है।
    3. भारत ने इस जीत के साथ खई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India won most 8th time Asia Cup Trophy: भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत एशिया कप में सबसे ज्यादा आठवीं बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम बन गई है।

    भारत ने आठवीं बार जीती ट्रॉफी-

    भारत ने एशिया कप का उद्घाटन सीजन भी अपने नाम किया था। ऐसे में अब भारत ने इतिहास रच दिया है।भारत ने अपने गेंदबाजों के सुपरहिट शो से एशिया कप की आठवीं जीत अपने नाम की है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पूरी टीम को 15वें ओवर में 50 रन पर पवेलियन भेजा।

    सिराज ने दिलाई धमाकेदार जीत-

    भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त 6 विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 और बुमराह ने 1 विकेट लिया। जीत का पीछा करने उतरी भारत की ओर से ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया।

    भारत की झोली में आई जीत-

    भारतीय बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए छठे ओवर की पहली गेंद पर यह मैच अपने नाम कर लिया। भारत की झोली में जीत आते ही भारत ने रिकॉर्ड बुक को हिला कर रख दिया है। भारत ने 1984, 1988, 1991, 1951,  2010, 2016, 2018 और अब पांच साल बाद एक बार फिर एशिया कप की ट्रॉफी अपनी झोली में डाली है।

    खबरें और भी

    भारत बना एशिया का चैंपियन-

    इसके बाद श्रीलंका ने 6 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। इसके बाद भारतीय टीम में खुशियों का माहौल है। भारत को इसके बाद अगले महीने से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में खेलना है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आठवीं बार फाइनल खेला है। ऐसे में भारत ने आज 5वीं बार श्रीलंका पर जीत हासिल की है। श्रीलंका ने 3 फाइनल में भारत को मात दी है।

    ये भी पढ़ें:- दो गेंदों में दो विकेट, Hardik Pandya ने उड़ाई SL बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां, 50 रन पर पूरी टीम चल बसी पवेलियन