Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भाड़ में जाओ', हार्दिक पांड्या ने सेल्फी के लिए किया मना तो गाली-गलौज पर उतर आया शख्‍स; वायरल हो गया वीडियो

    Updated: Thu, 25 Dec 2025 07:57 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्‍ले से कमाल का प्रदर्शन किया। आज, 25 दिसंबर को क्रिसमस डिनर के बाद भारतीय ऑलराउंडर ...और पढ़ें

    माहिका के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या।

    माहिका के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या।

    HighLights

    1. शानदार फॉर्म में हैं हार्दिक पांड्या 

    2. 16 गेंदों पर जड़ा था अर्धशतक

    3. महिका शर्मा के नजर आए पांड्या

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार ऑलराउंडर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्‍हें गेंद और बल्‍ले से कमाल का प्रदर्शन किया। आज, 25 दिसंबर को क्रिसमस डिनर के बाद भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे।

    इस दौरान फैंस उनके साथ सेल्‍फी लेने के लिए आ गए। हार्दिक ने कुछ के साथ सेल्‍फी ली और अपनी कार की ओर बढ़ गए। भीड़ के बीच एक फैंस ने पांड्या के पास तस्वीर खिंचवाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के कारण वह उनके करीब नहीं पहुंच सका। हताश होकर फैन ने चिल्लाते हुए कहा - "भाड़ में जाओ"। हालांकि, पांड्या ने इस पर कोई रिएक्‍शन नहीं दिया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

     

     

     

    कटक में की थी कड़क बल्‍लेबाजी

    भारत ने साउथ अफ्रीका को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हराया था। कोहरे के कारण चौथा टी20 मैच नहीं खेला गया था। भारत की सीरीज जीत में हार्दिक का योगदान भी अहम था। उन्‍होंने 4 मैच की 3 पारियों में 71.00 की औसत और 186.84 की स्‍ट्राइक रेट से 142 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्‍होंने 3 विकेट भी अपने नाम किए थे। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में हार्दिक ने 28 गेंदों पर 59 रन की तूफानी पारी खेली थी। भारतीय ऑलराउंडर ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्‍के लगाए थे। उन्‍हें मैच का हीरो चुना गया था।

    16 गेंदों पर ठोका था अर्धशतक

    अहमदाबाद में खेले गए आखिरी टी20 में भी हार्दिक ने बल्‍ले से आग उगली थी। उन्‍होंने 25 गेंदों पर 63 रनों की धुंआधार पारी खेली थी। इस दौरान पांड्या ने 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था। ऐसे में वह टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए थे। फिफ्टी लगाने के बाद हार्दिक ने महिका शर्मा को फ्लाइंग किस दी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Hardik Pandya ने तूफानी फिफ्टी जड़कर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, मैच के बाद कैमरामैन को गले लगाकर बटोरी सुर्खियां

    यह भी पढ़ें- IND vs SA 5th T20I: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड से किया वादा निभाया, तूफानी फिफ्टी के बाद दी फ्लाइंग किस