यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhoni को बिहारी कहने से लेकर सहवाग का गला पकड़ने तक, जानिए भारतीय क्रिकेट ड्रेसिंग रूम के 5 अनसुने किस्से
भारत में क्रिकेट के प्रति दीवनागी सिर चढ़कर बोलती है। फैंस हमेशा ही अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचते है। सिर्फ परफॉर्में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में क्रिकेट के प्रति दीवनागी सिर चढ़कर बोलती है। फैंस हमेशा ही अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचते है। सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि फैंस भारतीय खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ को करीबी से जानने के लिए बेताब रहते है।
फिर बात चाहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हो या फिर विराट कोहली की, फैंस इन स्टार्स की एक झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। क्रिकेट के मैच में खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलते हुए तो देखा जाता है।
लेकिन मैच हारने और जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा रहता है, ये खिलाड़ी ही अच्छे से जानते हैं। ड्रेसिंग रूम से जुड़े कई किस्से खिलाड़ी अकसर इंटरव्यू के दौरान बताते है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको बताएंगे उन 5 किस्सों के बारे में जिन्हें जानकर आप भी एक पल को हैरान हो जाएंगे।
.jpg)
1. ड्रेसिंग रूम में धोनी को बिहारी कहकर चिढ़ाया जाता था
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को जहां इस समय पूरे देश से भरपूर सम्मान और प्यार मिलता है, वहीं एक समय ऐसा भी था जब शुरुआती दिनों में उन्हें ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी चिढ़ाते थे। उनके साथी खिलाड़ी धोनी को बिहारी कहकर छेड़ा करते थे।
खबरें और भी
युवराज सिंह अक्सर कहते थे कि चौके-छक्के लगाने कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन मैच जिताना सबसे बड़ी बात है, लेकिन धोनी ने जब एक मैच के बाद मैच विनिंग पारियां शुरू की तो युवराज ने कहा कि खिलाड़ी की असली परीक्षा टेस्ट में होती है वनडे में नहीं। इसके बाद माही ने एक दिन युवी से पूछ लिया कि ये सब तो ठीक है, लेकिन ये बताओ कि तुम हमेशा नाराज क्यों रहते हो। इसके बाद दोनों के बीच कड़वाहट दोस्ती में बदल गई।
2. जब कोच जॉन राइट ने सहवाग का पकड़ा था गला
जॉन राइट ने साल 2002 ट्रॉफी के दौरान वीरेंद्र सहवाग का ड्रेसिंग रूम में गला पकड़ा था। वीरेंद्र सहवाग मैच में खराब शॉट खेलने के बाद आउट हुए थे तो राइट ने गुस्से में धड़धड़ाते हुए सीधे ड्रेसिंग रूम में जाकर सहवाग का कॉलर पकड़ा और उन पर खूब चिल्लाए थे और ये खबर काफी तेजी से अगले दिन ही वायरल हो गई थी
3. जब पूरी टीम ने कप्तान सौरव गांगुली का उड़ाया था मजाक
भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में एक बार जब सौरव गांगुली गए और उन्होंने देखा कि पूरी टीम गुस्से में बैठी है। टीम का गुस्सा उनके कमेंट्स पर था जो किसी अखबार ने छापा था। गांगुली ने खिलाड़ियों को कहा कि ये सब झूठ है।
उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, तो इतने में नाराज होकर हरभजन संह और आशीष नेहरा ड्रेसिंग रूम छोड़ देते है। इस पर गांगुली इमोशनल हो जाते है और वह कप्तानी का पद छोड़ने की बात कह डालते है। इसके बाद राहुल द्रविड़ उन्हें बताते है कि पूरी टीम आपको अप्रेल फूल बना रही है। ये सुनते ही दादा बल्ला उठाकर सभी को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलते है।
4. जब कपिल देव ने डॉन दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रूम से निकाला था बाहर
भारत को कपिल देव ने 1983 में पहला विश्व कप जीता था। एक किस्सा कपिल देव से जुड़ा हुआ है जब उन्होंने 1987 में अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रम से बाहर कर दिया था। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि शारजाह में एक मैच के दौरान एक इंसान उनके पास ड्रेसिंग रूम में आया था और खिलाड़ियों से बात करना चाहता था।
लेकिन कपिल देव ने उन्हें तुरंत वहां से जाने को कहा, क्योंकि बाहर के लोगों को ड्रेसिंग रूम में जाने की परमिशन नहीं होती थी। उन्होंने आगे बताया था कि वह बॉम्बे का एक तस्कर था और उसका नाम दाऊद इब्राहिम था। उन्होंने कहा था कि अगर तुम लोग टूर्नामेंट जीतते हो तो मैं हर खिलाड़ी को एक-एक टोयोटा कार दूंगा।
5. जब सचिन तेंदुलकर ने निराश टीम में भरा जोश
साल 2003 के विश्व कप में टीम इंडिया की खराब शुरुआत के बाद खिलाड़ियों का मनोबल डाउन हो गया था। सभी खिलाड़ी बेहद निराश थे। इस मौके पर महान क्रिकेटर सचिन ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को ऐसा भाषण दिया कि पूरी टीम में जोश भर गया और टीम इंडिया ने लगातार 8 मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटाया। हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टीम को हार झेलनी पड़ी।